हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश निजी बस में ल...

    निजी बस में लगी आग, सवारी से खचाखच थी भरी…

    Hansi
    Hansi निजी बस में लगी आग, सवारी से खचाखच थी भरी...

    हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। हांसी में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। जिसमें एक प्राइवेट बस में आग लग गई। आग हिसार दिल्ली रोड पर रामायण टोल प्लाजा पार करते ही लगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और डायल 112 की टीम पहुंची हुई। बता दें की बस हिसार से हांसी जा रही थी। घटना के वक्त बस में लगभग 40 सवारियां थी। मगर गनीमत रही की सभी सवारिया बस से सुरक्षित नीचे उतर गई थी। जैसे ही गाड़ी से धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया, ड्राइवर ने उसी वक्त गाड़ी को एक साइड में लगाकर सभी सवारियों को बस से नीचे उतार दिया।

    बस मालिक विजेंद्र ने बताया कि उनकी बस 11:30 बजे हिसार बस स्टैंड से हांसी के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस मैय्यड टोल प्लाजा पार करते हुए हांसी की तरफ बढ़ी, गाड़ी के पिछले टायर में धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। जिसे देख ड्राइवर ने गाड़ी को साइड में लगाया और सभी सवारियों को नीचे उतार दिया। इतनी देर में आग पूरी तरह भड़क गई। गनीमत रही की आग लगने से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ

    सड़कों पर खड़े हुए पानी को बताया जिम्मेवार:

    गाड़ी मालिक विजेंद्र ने बताया कि बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरा होता है। जिससे गाड़ी के लेदर भीग कर चिपक जाते हैं। यह हादसा भी गाड़ी के लेदर चिपकने की वजह से ड्रम के गर्म होने के कारण हुआ है।