हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सांदल कलां गऊ...

    सांदल कलां गऊशाला में 17 लाख की लागत से बना शेड, विधायक ने किया उद्घाटन

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: सांदल कलां गऊशाला में 17 लाख की लागत से बना शेड, विधायक ने किया उद्घाटन

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: विधायक देवेंद्र कादियान ने सांदल कलां गांव की श्री राधाकृष्ण गोपाल आदर्श गऊशाला में नवनिर्मित 2 शेड का उद्घाटन किया। इस शेड का निर्माण करीब 17 लाख रुपए की लागत से हुआ है। उन्होंने फीता काटकर शेड की शुरुआत की। इसके बाद गौ पूजन किया और गाय व बछिया को मिष्ठान खिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गऊशाला प्रधान सतपाल सिंह ने की। गऊशाला में यह शेड ब्रेक पार्ट्स इंडिया प्रा. लि. कंपनी ने दान किया है। Kharkhoda News

    इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक का गऊशाला कमेटी और ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कमेटी ने अपनी मांगें विधायक के सामने रखीं। विधायक ने उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। गऊशाला परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी हुआ। इसमें करीब 150 पौधे लगाए गए। शुरुआत विधायक कादियान ने खुद पौधा लगाकर की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे खुशहाल जीवन का आधार हैं। हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। Kharkhoda News

    विधायक ने कहा कि गर्मी में शेड बनने से गायों को राहत मिलेगी। सभी को गौ सेवा में भाग लेना चाहिए। गाय हमारी संस्कृति और धर्म का अहम हिस्सा है। गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार गो संरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गन्नौर क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर सुनील शर्मा, मनीष ट्री, मामन सिंह, सुनील सरपंच, पूर्व सरपंच राकेश, शिव कुमार, हेमचंद्र, अनिल ठेकेदार, कंपनी एमडी कर्म सिंह, हरीश औनियाल, डॉ. प्रताप सिंह, कंवर सिंह, हरीश उन्याल, बलबीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Earthquake: हरियाणा में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले