हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुआल से भरी ट...

    पुआल से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, पिता की मौत, पुत्र घायल

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: ट्रैक्टर की टक्कर से पेड़ से टकराई कार चालक की मौत

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: नेशनल हाइवे पर ग्राम मवी के निकट पुआल से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राली पर बैठे अधेड़ व्यक्ति की पुआल के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर को चला रहा उसका पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।

    बुधवार तड़के क्षेत्र के गांव भूरा निवासी यासीन (52) अपने पुत्र आसिफ के साथ में हरियाणा से ट्रैक्टर-ट्राली में पुआल भरकर कैराना आ रहे थे। यासीन ट्राली के ऊपर बैठा था, जबकि आसिफ ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान करीब 2:15 बजे ग्राम मवी से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर बने फ्लाईओवर के निकट पुआल से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार दोनों पिता-पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पर यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा हादसे में घायल दोनों लोगो को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। Kairana News

    जहां पर चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल यासीन को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चला रहे आसिफ के हाथ में भी गम्भीर फ्रैक्चर बताया जा रहा है।मृतक व्यक्ति छह बच्चों का पिता बताया जा रहा है, जिनमें से तीन पुत्र व तीन पुत्रियां शामिल है। हादसे में अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने गमगीन माहौल में बिना किसी कानूनी कार्यवाही के ही मृतक व्यक्ति को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। वहीं, यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में पुआल की ट्राली पर बैठे एक 52 वर्षीय की मौत हुई है, जबकि ट्रैक्टर चला रहा उसका पुत्र घायल हुआ है। परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के ही मृतक के शव को अपने साथ ले गए है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Home Loan लेने से पहले जान लें ये जरूरी बात, बैंक वाले कभी नहीं बताते …