पावन एमएसजी भंडारे की ख़ुशी में झूमी साध-संगत
MSG Bhandara 2026: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। मानवता के सच्चे रहबर पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के 107वें पावन अवतार दिवस पर रविवार को साध-संगत झूम उठी। उत्साह से लबरेज डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने खुशी के इस मौके को सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन रहनुमाई में हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केन्द्र परिसर में पावन एमएसजी भंडारा धूमधाम से आयोजित कर मनाया। पावन एमएसजी भंडारा मनाने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। Hanumangarh News



पावन भंडारे को लेकर पंडाल बनाए गए। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केन्द्र की आकर्षक सजावट की गई। पावन भंडारा सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ। आसपास के शहरों एवं गांवों सहित दूर-दराज से साध-संगत निर्धारित समय से पहले ही एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केन्द्र में जुटना शुरू हो गई। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केन्द्र के बाहर बनाए गए अस्थाई पार्किंग स्थल में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जैसे ही पूज्य गुरु जी स्टेज पर विराजमान हुए तो बेसब्री से इन्तजार कर रही साध-संगत ने ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का पवित्र नारा लगाकर वातावरण को गुंजायमान कर दिया।



पावन भंडारे की समाप्ति के बाद साध-संगत ने कतारबद्ध होकर लंगर ग्रहण किया
पावन भंडारे में सच्ची समितियों व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने सेवाएं दी। सेवा कार्य को लेकर सेवादारों में होड़ रही। साध-संगत के उत्साह के आगे व्यवस्थाएं छोटी पड़ती नजर आईं। शाम करीब चार बजे पावन भंडारे की समाप्ति के बाद साध-संगत ने कतारबद्ध होकर लंगर ग्रहण किया। लंगर ग्रहण करने के बाद साध-संगत व्यवस्थित तरीके से अपने वाहनों के जरिए घरों को रवाना हो गई। पावन भंडारे में सेवादारों ने सच्चे नम्र सेवादार सुमन कामरा इन्सां, गुरजंट सिंह इन्सां, राजेश इन्सां, सुखचन्द इन्सां, पारुल इन्सां व हिमांशु इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति श्यामलाल इन्सां, सुरेश मरेजा इन्सां, अशोक मदान इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक गिरधारी लाल इन्सां के नेतृत्व में अनुशासन में रहकर सेवाएं दी। Hanumangarh News















