हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Death by Selfie: सेल्फी के चक्कर में महिला ने गंवाई अपनी जान

    Death by Selfie
    Death by Selfie: सेल्फी के चक्कर में महिला ने गंवाई अपनी जान

    पिथौरागढ़/नैनीताल (एजेंसी)। Death by Selfie:: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पहाड़ी पर सेल्फी ले रही एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के जलालपुर मुस्त, जे-26 दुर्गा कालोनी की रहने वाली सोनल पायल पिथौरागढ़ के मटेला क्षेत्र में गुरूवार को अपने पति के साथ एक पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठी और 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। Nainital News

    बदहवास हालत में उसका पति भी उसे बचाने खाई में उतर गया और भटक गया। प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गयी। उपनिरीक्षक महिपाल सिंह की अगुवाई में एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। टीम ने शव तथा मृतका के पति को खाई से बाहर निकाला। शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है जबकि मृतका के पति को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला पिथौरागढ़ के एक अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थी। Death by Selfie

    यह भी पढ़ें:– गांव बात्ता में व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में चोट लगने से मौत!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here