हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आम आदमी पार्ट...

    आम आदमी पार्टी ने रामप्रसाद को पार्टी से निकाला

    Aam Aadmi Party

    हिसार(सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने हिसार में पूर्व जिला पार्षद रामप्रसाद गढ़वाल को पार्टी से बाहर कर दिया है। बुधवार को पार्टी के हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़ भी मौजूद रहे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने आदमपुर उपचुनाव में सर्वे करवा कर टिकट दी है। कई साथी टिकट की दौड़ में थे। सर्वे में सतेंद्र कुमार का नाम टॉप पर आया। राम प्रसाद गढ़वाल को सर्वे की स्थिति के बारे में बताया गया।

    ये भी पढ़ें:-आदमपुर उपचुनाव: कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश को मैदान में उतारा

    राम प्रसाद गढ़वाल थोड़े दिन पहले ही जजपा छोड़कर आप में आए थे

    डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि राम प्रसाद गढ़वाल थोड़े दिन पहले जजपा छोड़कर आप में आए थे। वह टिकट चाहते थे, परंतु टिकट न मिलने पर वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गए। इसलिए उन्हें आज से पार्टी से निष्कासित किया गया। उन्होंने बताया कि एक दो दिन में भाजपा के कुछ बड़े नेता भी आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आदमपुर हल्के के एक एक गांव और एक एक घर में जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि हर गांव में आम आदमी पार्टी के कार्यकतार्ओं की पहुंच है।

    टिकट के लालच में पार्टी से जुड़े थे गढ़वाल

    डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि रामप्रसाद गढ़वाल में टिकट की घोषणा होने पर कह दिया कि मैं तो सिर्फ टिकट के लिए आया था। उन्होंने पार्टी छोड़ने की बजाए दूसरी पार्टी के साथ मिलकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लिया। वे लालच के साथ जुड़े थे, परंतु उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी। पार्टी को ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं होगी। पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है। हमारी पार्टी में पैसे, सिफारिश नहीं चलती। आप का बहुत ही माना हुआ सिद्धांत है, पार्टी सर्वे के आधार पर टिकट देती है। आकंड़ों के आधार पर टिकट दिया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here