हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली एमसीडी...

    दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में छाई आप, भाजपा 0

    एक सीट गई कांग्रेस के खाते में

    नई दिल्ली। बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के नतीजे घोषित किए गए। आम आदमी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 में से चार वार्डों में जीत दर्ज की। जबकि एक सीट पर कांगे्रस जीती। जबकि भाजपा का खाता नहीं खुल पाया। इस जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शालीमार बाग वार्ड से आप उम्मीदवार सुनीता मिश्रा ने 2705 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 9764 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार सुरभि जाजू को 7059 वोट मिले। त्रिलोकपुरी वार्ड से आप उम्मीदवार विजय कुमार ने 4986 वोट से जीत दर्ज की। उन्हें 12845 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश को 7859 वोट मिले। कल्याणपुरी में आप उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत दर्ज की। उनको 14302 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी सिया राम को 7259 मिले। इसके साथ ही रोहिणी सी से भी आप प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

    चौहान बांगर वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार जुबेर अहमद ने 10642 वोट से जीत दर्ज की है। उन्हें 16203 वोट मिले। जिन वार्डों में आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराया है, उनमें कल्याणपुरी और त्रिलोकपुरी में अनुसूचित जाति वोटरों का दबदबा था। शालीमार बाग में झुग्गी से संबंधित वोटर ज्यादा हैं, जबकि रोहिणी की वार्ड में अनधिकृत कॉलोनी के वोटरों ने आम आदमी पार्टी में दिलचस्पी दिखाई। आप को बड़ा झटका नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की चौहान बांगर सीट पर मिला है। मुस्लिम बहुल चौहान बांगर सीट पर आप के उम्मीदवार और पूर्व विधायक हाजी इशराक को 10642 वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के मोहम्मद जुबेर ने हराया, जो कि पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद के बेटे हैं।

    पिछले साल इसी इलाके में दंगे हुए थे और उसके बाद मुस्लिम वोटर आम आदमी पार्टी सरकार से नाराज बताए जा रहे हैं। एमसीडी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को 46.10 फीसदी वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी को 27.29 प्रतिशत वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस को 21.84% वोट मिले, जबकि बहुजन समाज पार्टी को 2.50 प्रतिशत वोट मिले। इसी तरह निर्दलीयों को 1.64% वोट मिले तो नोटा को 0.63% वोटरों ने चुना। आम आदमी पार्टी की जीत पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर पार्टी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। भाजपा के शासन से दिल्ली की जनता अब बुरी तरह परेशान है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।