हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home देश ‘आप’ नेता राज...

    ‘आप’ नेता राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल

    New Delhi
    New Delhi ‘आप’ नेता राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। गौतम कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रवक्ता पवन खेड़ा और दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। वेणुगोपाल ने गौतम का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, ‘यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने देश को एक नयी कहानी दी है और अब देश भी इसे पूरी ताकत से स्वीकार कर रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यक्रमों से आकर्षित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है।

    कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद गौतम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘ऐसे समय में जब जाति-धर्म के आधार पर नफरत की घटनाएं बढ़ रही हैं तथा दलितों, पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक नारा दिया और उस नारे ने मुझे वास्तव में प्रेरित किया और मेरे दिल को छू लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय संविधान को बचाने की मांग कर रहा है और गांधी ने संविधान को बचाने के लिए एक आंदोलन शुरू किया है। गौरतलब है कि गौतम ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित टिप्पणी के बाद 2022 में दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here