हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अभिनव द्विवेद...

    अभिनव द्विवेदी बने शिकारपुर एसडीएम

    चार्ज संभालते ही ली अधीनस्थों की बैठक

    • यहां तैनात रहे एसडीएम अरविंद कुमार सिंह का स्याना तहसील में हुआ तबादला

    बुलन्दशहर। (सच कहूँ न्यूज) शिकारपुर में तैनात रहे एसडीएम अरविंद कुमार सिंह का तबादला (Bulandshahr) स्याना एसडीएम न्यायिक के पद पर तहसील स्याना होने के बाद मंगलवार को शिकारपुर एसडीएम का पदभार स्याना तहसील से आये अभिनव द्विवेदी ने संभाल लिया। उनके पदभार संभालते ही पूरा तहसील स्टाफ हरकत में आ गया। सबसे पहले उन्होंने सभी स्टाफ की जानकारी प्राप्त की और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को जाना।

    यह भी पढ़ें:– Cyber crime: अहार पुलिस द्वारा चलाया गया साइबर अपराध जागरुक अभियान

    अधीनस्थों की बैठक में उन्होंने अपने तेवर साफ कर दिए। उन्होंने बताया कि भू माफियाओं पर शिकंजा कसा जाएगा। तहसील में न्याय प्रणाली व्यवस्था को दुरुस्त कर हर फरियादी की समस्या का समय पर निराकरण किया जाएगा। (Bulandshahr) नवनियुक्त एसडीएम की नम्रता पूर्ण व्यवहार से लोग प्रभावित नजर आए। एसडीएम अभिनव द्विवेदी ने मंगलवार को ही पदभार ग्रहण कर कार्य को गति दी है।नवांगत एसडीएम से लोगों का मुलाकात का दौर जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here