हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अभिषेक इन्सां...

    अभिषेक इन्सां ने एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम

    Abhishek Insan got name in Asia Book of Records

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर मात्र एक दिन में किए 1508 ट्वीट्स

    • डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया सफलता श्रेय

    पिपली (सच कहूँ/मोहित)। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक ऐसा माध्यम है जिसका सही इस्तेमाल किया जाए तो इंसान की किस्मत बदल सकती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है जिला कुरुक्षेत्र के अभिषेक इन्सा ने। जिन्होंने मात्र एक दिन में 1508 ट्वीट्स कर अपना नाम एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज कराया। जिस पर उन्हें मैडल व सम्मान पत्र से नवाजा गया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीसीए की शिक्षा ग्रहण कर रहे अभिषेक इन्सां की इस उपलब्धि से जहां जिले का रोशन हुआ है वहीं बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है। वहीं उन्होंने कहा कि यह सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की बदोलत ही संभव हो पाया है।

    पूज्य गुरु जी से प्रेरित होकर अपनाया सोशल मीडिया प्लेटफार्म

    अभिषेक इन्सां ने बताया उन्हें सोशल मीडिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से प्रेरित होकर उन्होंने सोशल प्लेटफार्म ट्विटर पर अपना एकाउंट बनाया। पूज्य गुरु जी द्वारा किये गए ट्वीट पढ़ना और उन्हें रि-ट्वीट करना मुझे अच्छा लगता था। धीरे-धीरे मुझ में ट्विटरों को लेकर रूचि बढ़ने लगी और मैंने इस रूचि को अपनी कामयाबी बनाने का सोचा। बस फिर क्या था, मैंने बार-बार कड़ी मेहनत की और सभी नियमों की पालना करते हुए मुझे सफलता मिली और मैंने मात्र एक दिन में 1508 ट्वीट्स कर रिकॉर्ड बना डाला।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।