गांव उभावाल व नमोल के विकास के लिए खर्च होंगे करीब 5 करोड़ रुपये
- कैबनिट मंत्री ने गांवों की पंचायतों को विकास कार्यों के लिए सौंपे चैक | Sunam News
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala: शहीद ऊधम सिंह की धरती हलका सुनाम में विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं व इस हलके को विकास पक्ष से नमूने का हलका बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही, जिससे आज यह हलका विकास का प्रतीक बना गया है। उपरोक्त शब्द कैबिनेट मंत्री व आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने गांव नमोल व उभावाल में विकास कार्यों के लिए पंचायतों को चैक सौंपने उपरांत कहे। Sunam News
अरोड़ा ने कहा कि लोगों ने पिछले 70-75 साल के रिकॉर्ड तोड़कर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई व अब सरकार भी जिस स्तर पर विकास कार्य करवा रही है, उससे भी पिछले 70-75 सालों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। हलके में करवाए जा रहे विकास कार्यों की कड़ी के तहत ही गांव नमोल व उभावाल में करीब 5 करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिनमें नमोल में करीब 3 करोड़ 80 लाख व गांव उभावाल में करीब 1 करोड़ 54 लाख खर्च किए जा रहे हैं। गांव नमोल में डिस्पैंसरी के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिस संबंधी 5 लाख का चैक कैबिनेट मंत्री ने गांव की पंचायत को सौंपा। Sunam News
इसी तरह गांव उभावाल में लम्बे समय से लटक रहे पानी की निकासी के काम को पूरा करने हित करीब 1 करोड़ 54 लाख की लागत से करीब 3.5 किलोमीटर लम्बी पाईप लाईन डाली जानी है, जिस संबंधी अरोड़ा ने 77 लाख का चैक पंचायत को सौंपा है। यह कार्य 5 महीनों में पूरा होगा।
इस मौके संजीव कुमार बीडीपीओ सुनाम, गुरदर्शन सिंह बीडीपीओ संगरूर, हरप्रीत सिंह तहसीलदार, हरविन्दर सिंह डीएसपी, बाबू सिंह सरपंच नमोल, बग्गा सिंह, राज सिंह, निर्भय सिंह, सुखवीर सिंह, मोता सिंह सरपंच उभ्भावाल, अवतार सिंह उभ्भावाल, रणवीर सिंह, जगन नाथ, जगजीवन सिंह, बूटा सिंह प्रधान कोआॅप्रेटिव सोसायटी नमोल, अमरीक सिंह, कुलवीर सिंह, गुरतेज सिंह पंच नमोल, गुरदीप सिंह, मनिन्दर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
अरोड़ा ने कहा कि जैसे जैसे विकास कार्य होते जाएंगे, वैसे-वैसे कार्यों के लिए रूपये जारी होते रहेंगे व विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी व उनका मौके पर हल भी किया व कई मसलों के हल के लिए अधिकारियों को हिदायतें भी दीं। उन्होंने कहा कि गांव नमोल के लोगों की मांग थी कि उनको चीमा तहसील से अलग कर सुनाम तहसील से जोड़ा जाए व उन्होंने दिन रात एक कर कैबिनेट में मंजूर करवाकर यह काम करवाया है। गांव नमोल, राज्य का इकलौता ऐसा गांव है, जिसकी तहसील बदली गई है।
अरोड़ा ने इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों का हिदायत दी कि विकास कार्यों में किसी किसम को समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व सभी विकास कार्य तय समय में मुकम्मल होने यकीनी बनाए जाएं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वह खुद भी विकास कार्यों पर नजर रखें, अगर कहीं कोई लापरवाही नजर आती है तो तुरंत उनके ध्यान में लाया जाए। Sunam News
यह भी पढ़ें:– युद्ध नशों के विरुद्ध: दो महिलाओं ने नशा बेचकर बनाए घर, पुलिस ने किए जमींदोज