हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एसीबी ने रजिस...

    एसीबी ने रजिस्ट्री क्लर्क को 10 हजार की रिश्वत लेते किया कभी

    Kaithal
    Kaithal: एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला ने गुहला तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री क्लर्क प्रदीप कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों

    कैथल (सच कहूं न्यूज) एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला ने गुहला तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री क्लर्क प्रदीप कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। क्लर्क ने यह रिश्वत रजिस्ट्री कराने के लिए मांगी थी। शिकायतकर्ता ने तहसीलदार मनजीत मलिक पर भी रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। तहसीलदार मनजीत मलिक पहले भी विवादों में रहे हैं। गुहला बार एसोसिएशन ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। वह अपनी निजी गाड़ी पर अवैध रूप से लाल और नीली बत्ती लगाने के मामले में भी चर्चा में रहे। डीएसपी मुकेश जाखड़ के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे। एसीबी की टीम अब मामले की गहन जांच कर रही है। तहसीलदार की भूमिका की जांच जारी है। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here