हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Bribe: 15 हजार लेते एसीबी ने बैंक मैनेजर को रंगे हाथ दबोचा

    Bhuna News
    Bhuna News: एसीबी टीम आरोपी शाखा प्रबंधक रामफल बिश्नोई को रिश्वत मामले में गिरफ्तार करके ले जाते हुए।

    लोन पास के लिए मांगें थे 70 हजार, 35 हजार में तय हुई डील

    भूना (सच कहूँ/ संगीता रानी)। Bhuna News: नाढोड़ी गांव के एक किसान से लोन पास करने की एवज में रिश्वत मांगने वाले बैंक मैनेजर रामफल बिश्नोई को एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने गुरुवार को जाल बिछाकर आरोपी शाखा प्रबंधक को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर दलबीर सिंह के नेतृत्व में की गई। Bhuna News

    जानकारी के मुताबिक, नाढोड़ी गांव के किसान कृष्ण कुमार पुत्र घन्नीराम ने अपने खेतों में अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने के लिए दि फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक शाखा भूना में 6 लाख रुपए का लोन लेने के लिए आवेदन किया था। किसान ने लोन से जुड़ी सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर दी थीं, लेकिन बैंक मैनेजर रामफल बिश्नोई बार-बार फाइल में खामियां निकालता रहा। जब किसान ने बार-बार परेशान किए जाने का कारण पूछा तो बैंक मैनेजर ने 70 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर दी। काफी मिन्नतों के बाद 35 हजार रुपए में बात तय हुई।

    किसान ने 20 हजार रुपए पहले दे दिए थे, जबकि शेष 15 हजार रुपए लोन पास होने के बाद देने की बात हुई थी। लोन तो पास हो गया, लेकिन रकम जारी करने में बैंक मैनेजर टालमटोल करता रहा। थक हारकर किसान ने हिसार एसीबी में शिकायत की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को एसीबी टीम ने योजना के तहत किसान को 15 हजार रुपए देकर बैंक भेजा। किसान का बेटा भी उसके साथ था। जैसे ही किसान ने बैंक मैनेजर को रिश्वत की राशि सौंपी, बेटे ने बाहर आकर एसीबी टीम को इशारा कर दिया। Bhuna News

    इसके बाद टीम ने तुरंत बैंक में दबिश देकर मैनेजर को काबू कर लिया। उसके पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई। एसीबी टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ हिसार ले गई। इस संबंध में एसीबी टीम इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक रामफल को 15 हजार की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले से संबंधित पूछताछ की जाएगी।

    यह भी पढ़ें:– महिला सशक्तिकरण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध शासन-प्रशासन: डॉ. हिमानी अग्रवाल