हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश बहादुरगढ़ में ...

    बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    Accident in Bahadurgarh

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। बहादुरगढ़ से एक दु:खद भरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि केएमपी एक्सप्रेस-वे पर आज बहुत बड़ा हादसा हो गया है। एक एसयूवी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी है। हादसे में 8 लोग मरे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इनमें 4 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। इनमें एक बच्ची भी शामिल है। ये सभी एक ही परिवार के थे और बताया जा रहा है कि ये गोगामेडी से वापस घर जा रहे थे।

    दुनिया में सबसे अधिक सड़क हादसे भारत में

    • अगर हम आंकड़ों को देखे तो हमारे देश सबसे ज्यादा सड़क हादसे में लोग मरते हैं। यह जानकारी हमारे केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में दी थी।
    • गडकरी ने कहा था कि 2025 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 50 फीसदी तक लाने के लिए सरकार काम कर रही है।
    • भारत सड़क दुर्घटना के मामले में पहले स्थान पर है। अमेरिका और चीन से भी आगे है।
    • सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 1.5 लाख लोग मर जाते हैं और 4.5 लाख से अधिक लोग इन दुर्घटनाओं में घायल होते हैं। देश में सड़क दुर्घटनाओं में प्रति दिन 415 लोग मर जाते हैं। सड़क हादसे में 70 फीसदी मौतें 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग में होती है जो कि सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
    • केन्द्र सरकार राज्यों को सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए 14 सौ करोड़ रुपये की धनराशि भी प्रदान की थी जिसका अभी तक कोई सफल नतीजा नहीं निकल पाया है।
    • सड़क सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता होनी जरूरी है। अगर सभी प्रयास करें तो सड़क हादसों पर ब्रेक लग सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।