हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एसेंट कार-आल्...

    एसेंट कार-आल्टो की टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चालक गंभीर

    Kalayat News
    Kalayat News: हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगढ़ मोड़ के पास भीषण सडक हादसे में दुर्घटनाग्रस्त आल्टो कार

    एसेंट कार का टायर फटने से हुआ हादसा

    • चालक को पीजीआई चंडीगढ़ किया रेफर

    कलायत (सच कहूँ न्यूज)। Kalayat News: रामगढ़ रोड के पास हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगढ़ मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी। आईओ कृष्ण कुमार ने बताया कि दोपहर बाद करीब 2.30 बजे कैथल से नरवाना जा रही हुंडई एसेंट कार का अचानक टायर फटने पर डिवाइडर से टकराकर दूसरी लाइन में सामने से आ रही मारुति अल्टो कार से टकरा गई। Kalayat News

    हादसा इतना भीषण था कि अल्टो कार में सवार करीब 57 वर्षीय रोशनी निवासी काटला तहसील सफीदों व करीब 59 वर्षीय रमेश कुमारी निवासी कुरुक्षेत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुरुक्षेत्र निवासी 40 वर्षीय ड्राइवर जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जितेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपकर मामले की आगामी जांच की जा रही है। Kalayat News

    यह भी पढ़ें:– Telegram: टेलीग्राम ऐप से लाखों की धोखाधड़ी मामले में 2 गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here