हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पत्नी को गोली...

    पत्नी को गोली मारकर हुआ फरार

    Absconding, Shot, Wife, Police, Suicide Note, Investigation, Rajasthan

    भवानी के फ्लैट में मिला सुसाइड नोट

    • वैशाली नगर पुलिस ने तेज की तलाश

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। वैशाली नगर में वीरवार को दिनदहाड़े स्कूल के बाहर पत्नी को गोली मार कर फरार हुए रिटायर्ड फौजी भवानी सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने उसके फ्लैट की तलाशी ली तो वहां एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने लिखा था कि वह अपनी ही पत्नी की प्रताडना से दुखी है और उसे मारने के बाद वह भी खुदकुशी कर लेगा।

    सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। दूसरी पति के हमले में गोली लगने से घायल होकर एसएमएस अस्पताल पहुंची पूनम के जबड़े में फंसी गोली को चिकित्सको ने निकाल ली है। बताया जा रहा है कि गोली फंसने के बाद जबड़े में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। गोली निकालने के बाद भी अभी तक पूनम की स्थिती नाजुक बनी हुई है।

    क्या था मामला

    गौरतलब है कि वीरवार को वैशाली नगर में एक नीजि स्कूल के बाहर पूनम को उसके पति व रिटायर्ड फौजी भवानी से सिंह ने गोली मार दी थी। डीसीपी वेस्ट अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि भवानी ने जिस हथियार से गोली मारी है वह लाईसेंसी नहीं होकर देशी पिस्टल या देशी कट्टा हो सकता है। उसका लिख सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।

    सुसाइड नोट में सब को कोसा

    पत्नी को गोली मारने के बाद भवानी सिंह अपने घर भी नहीं गया। उसकी तलाश में जब पुलिस फ्लैट में पहुंची तो उसके एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा कि उसकी पत्नी उसे गालियां देती है, ससुराल वाले भी उसका पक्ष लेते है, देश का कानून भी महिलाओं के लिए बने है। इसलिए वह इन सब से दुखी हो गया है इसलिए पूनम को मारने के बाद वह खुद भी खुदकुशी कर लेगा। पुलिस के मुताबिक भवानी सिंह ने सुसाइड नोट पूनम को गोली मारने से पहले ही लिख कर फ्लैट के पलंग पर रख गया था।। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि करणी व हरीराम के परिवार के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।