हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ई-रिक्शा से ब...

    ई-रिक्शा से बैटरी चोरीे के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Bhiwani News
    Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में बैटरी चोरी का आरोपी।

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी सिटी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय शास्त्री नगर निवासी संजीव ने थाना शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 20 दिसंबर 2025 की रात उसने अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा किया था, जिससे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैटरी चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीटीएम चौकी के मुख्य सिपाही रोहित द्वारा न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान देव नगर निवासी रविंद्र उर्फ कालिया के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1020 रुपए बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी शस्त्र अधिनियम, मारपीट व चोरी के मामले दर्ज हैं। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– मौसम के मिजाज के चलते कम हो रही मंडियों में गेहूं की आवक