पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद, आरोपी को पुलिस ने चालान करके भेजा जेल
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Rape Case: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है।
विगत 22 फरवरी को कैराना कोतवाली पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोप में फैसल निवासी ग्राम हलगोआ थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रविवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी फैसल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी युवक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है। Kairana Rape Case
यह भी पढ़ें:– PNG Gas News: सरकार की अपील लाई रंग, पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी















