हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान शादी से मना क...

    शादी से मना किया तो युवती पर एसिड अटैक, आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार

    Alwar News

    जयपुर/अलवर (सच कहूँ न्यूज)। अलवर जिले के थाना कठूमर क्षेत्र में रात के समय घर में सो रही एक युवती पर एसिड अटैक कर फरार हुए आरोपी जैलेन्द्र उर्फ जोनी जाटव पुत्र खैमी जाटव (25) निवासी लाल दरवाजा थाना बयाना जिला भरतपुर को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मात्र 48 घंटे के अंदर जयपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया है। बात करना बंद करने और शादी करने से मना करने से नाराज हुए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था। Alwar News

    एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि घटना जिले के कठूमर थाना इलाके की है। आरोपी जैलेन्द्र उर्फ जोनी जाटव थाना क्षेत्र निवासी एक युवती पर रात के समय एसिड अटैक कर फरार हो गया। एसिड से झुलसी युवती का इलाज कठूमर सीएचसी पर चल रहा है। जिसके बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की गई।

    एसपी शर्मा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी की तलाश के लिए एसएचओ संजय शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित विशेष टीम द्वारा आसूचना संकलन, तकनीकी सहायता एवं मुखबिर की मदद से जानकारी एकत्रित कर मात्र 48 घंटे के अंदर आरोपी को जयपुर से दस्तयाब किया। जिसे थाने पर लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना कठूमर से एसएचओ संजय शर्मा, एएसआई जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल महावीर प्रसाद, वीरेंद्र सिंह व तारेश, थाना वैशाली नगर अलवर से कांस्टेबल अजीत सिंह व शेखर एवं साइबर सैल से हैड कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल थे। Alwar News

    Modi 3.0 Cabinet Ministers: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी केंद्रीय मंत्रियों को बधाईयां

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here