हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Maharashtra C...

    Maharashtra CM Face: महाराष्ट्र के सीएम को लेकर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा ऐलान!

    Maharashtra CM News

    Maharashtra CM Face: मुंबई, (एजेंसी)। शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री (Eknath Shinde) एकनाथ शिंदे ने आज यानि मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि महाराष्ट्र में अगले सीएम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला सर्वमान्य होगा। यदि मोदी बीजेपी का सीएम चाहते हैं तो वो मुझे मंजूर होगा। Maharashtra CM News

    सरकार बनाने को लेकर मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं

    उन्होंने साफ किया कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी जो भी निर्णय लेंगे, वह मुझे मंजूर होगा। महाराष्टÑ के विकास के लिए मैं चट्टान की तरह पीएम मोदी के साथ खड़ा हूं। पीएम मोदी भी चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े हैं। बीजेपी का मुख्यमंत्री मुझे मंजूर होगा। मुझे पीएम मोदी और अमित शाह का फैसला मंजूर है। पीएम मोदी जो कुछ भी निर्णय लेंगे, वो शिवसेना को मंजूर है। महायुति मजबूत है और हम सब मिलकर काम करने को तैयार हैं।

    Indian Railways: इस ट्रेन में कर सकेंगे अब बिना टिकट यात्रा! जानें कौन सी ट्रेन है यह!

    प्रैस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपने आप को कभी राज्य का सीएम नहीं समझा। मैंने हमेशा आम आदमी बनकर कार्य किया है और आगे भी करता रहंूगा। ढाई साल में हमने खूब काम किया। मुख्यमंत्री का मतलब कॉमन मैन होता है। मैंने यही सोचकर काम किया। हमें लोगों के लिए काम करना चाहिए। मुझे पीएम मोदी का हमेशा साथ मिला। महाराष्ट्र में प्रगति की रफ्तार को हमने बढ़ाया। महाराष्ट्र की लाडली बहनों का मैं लाडला भाई हूं। हमारी सरकार में लाडली बहनें खुश हैं। हम अपने गठबंधन के साथ मिलकर काम करने वाले लोग हैं। राज्य में हमारी सरकार के बाद हमारी लोकप्रियता बढ़ी है। मैंने हमेशा महाराष्ट्र की जनता के लिए काम किया है। कुछ लोग सोने का चमचा लेकर जन्मे हैं, उन्हें गरीबों का दर्द कहां समझ आएगा। Maharashtra CM News

    Bajrang Punia Suspended: बजरंग पूनिया अब नहीं खेल पाएंगे कुश्ती!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here