हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश राहत: देश में...

    राहत: देश में कोरोना के सक्रिय मामले हुए कम, कारगर साबित हो रहे गुरु जी के वचन

    Coronavirus

    देश में 2509 है कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के छह सक्रिय मामले कम होने के साथ इनकी कुल संख्या 2,509 रह गयी है और सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है। इस बीच कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,718 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.12 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 56,997 टीके लगाए गए हैं।,

    केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के नए मामले

    देश में राहत की बात यह रही कि इसी अवधि में 204 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,46,534 हो गयी है और स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत तक पहुंच गयी है। पिछले 24 घंटे में नौ राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है।

    देश की आर्थिक नगरी महाराष्ट्र में कोरोना को एक सक्रिय मामला बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 134 हो गयी है। इस दौरान 30 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,2288 तक पहुंच गयी है और राज्य में इस महामारी से एक मरीज की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा 1,48,418 हो गया है। इसके अलावा देश को सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना के 10 सक्रिय मामला घटने से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 29 हो गयी है। इस दौरान 14 लोगों के स्वस्थ होने से इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 21,04,476 तक पहुंच गयी है और राज्य में इस महामारी से एक और मरीज की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा 26,634 हो गया है।

    पिछले 24 घंटों में दक्षिण भारत के कर्नाटक में 17 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 278 हो गयी है। जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,31,646 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 40,308 पर बरकरार है। केरल में 11 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,421 हो गयी है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 67,55,814 हो गई है और मृतकों की संख्या 71,563 स्थिर है। इसके अलावा राजस्थान में चार सक्रिय मामले बढ़े हैं और गोवा और हरियाणा में दो-दो, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, ओडिशा, पुड्डुचेरी और उत्तराखंड में क्रमश: एक-एक मामले बढ़े हैं।

    पूज्य गुरु जी ने कोरोना को लेकर बढ़ाया कदम

    हमारे प्यारे बच्चों, सुनने में आ रहा है कि ‘कोरोना’ फिर से सिर उठा रहा है तो आप सब सचेत रहें, मास्क जरूर लगाएं व निंबु, संतरा, मोसमी, आँवला व पनीर का प्रयोग करें व जैसा सरकारें निर्देश दें उनको जरूर मानें।
    • दो नए मानवता भलाई कार्यों की सौगात

    कोरोना महामारी के बीच पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने चिट्ठी के माध्यम से साध-संगत को जागरूक किया और लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। पूज्य गुरू जी ने कोरोना से संबंधित दो नए कार्य भी मानवता भलाई कार्यों में जोड़कर साध-संगत को मानवता की सेवा के नए अवसर भी प्रदान किए। पूज्य गुरू जी ने वैक्सीनेशन और मास्क लगाने का आह्वान करते हुए चिट्ठी के माध्यम से वचन फरमाये, पूज्य गुरू जी ने वैक्सीनेशन और मास्क लगाने का आह्वान करते हुए चिट्ठी के माध्यम से वचन फरमाये, ‘हमारे प्यारे बच्चों, हमने कोरोना की वैक्सीन ‘कोवीशील्ड’ लगवा ली है और हम चाहते हैं कि हमारे ‘करोड़ों’ बच्चे, जिन्होेंने अभी तक ’वैक्सीन’ नहीं लगाई वो लगवा लें। इस कार्य को मानवता भलाई के 136वें कार्य के रूप में निम्न प्रण करें:-‘सारे कोरोना वैक्सीन लगवाऐंगे व दूसरों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे व लगवाएंगे’ अपने हाथ खड़े करें, नारा लगाएं, सतगुरु आपको बहुत-2 खुशियां दें। आशीर्वाद। 137वां कार्य ‘मास्क लगाएंगे, लगवाएंगे व जरूरतमंदों को फ्री में मास्क देंगे व 7 फुट की दूरी बनाके रखेंगे। नारा, आशीर्वाद

    जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरू जी के वचन

    डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा देश व समाजहित की दिशा में अनेकों कदम उठाएं हैं। देश पर जब-जब प्राकृतिक आपदा आई पूज्य गुरु जी ने हर संभव मद्द पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। पिछले वर्ष अप्रैल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान भी डॉ. एमएसजी ने ‘रूहानी पत्र’ भेजकर करोड़ों श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया था । पूज्य गुरु जी के ‘रूहानी पत्रों’ में भेजे गए पावन संदेश के कुछ अंश।

    सुबह-शाम कम से कम 15-15 मिनट करें प्राणायाम

    आप सबको पता ही है कि कोरोना महा बिमारी चल रही है, इससे प्रभु सबको बचाएं इसके लिए मैं प्रभु से सुबह-शाम प्रार्थना करता रहता हूँ। सरकार जो भी निर्देश दे आप सबने उसे पूरा-2 मानना है और पूरा-2 सहयोग देना है। इस बिमारी से बचने के लिए, मैं आपको कुछ सुझाव दे रहा हूँ:-

    1. सुबह-शाम कम से कम 15-15 मिनट प्राणायाम के साथ मालिक का नाम जरूर जपा करें।

    2. साबुन से दोनों हाथों पर झाग बनाके, एक-दूसरी हथेली पर ‘खाज’ करें ताकि नाखुन पूरी तरह साफ हो जाए।

    Coronavirus

    3. घरेलू प्रोटीन जैसे चने, सोयाबीन, पनीर, दही, दूध, छाछ, दालें, पिस्ता इत्यादि व विटामीन सी जैसे नींबू, संतरा, किन्नू, मौसमी, आंवला इत्यादि जरूर लें।

    4. तुलसी, नीम, चार-चार पत्ते, गिलोय (टहनी व पत्ते) 10 ग्राम, लौंग-इलाईची 2-2, हल्दी, मुलेठी, अजवायन, सौंठ, सब एक-एक चुटकी, जीरा 5 ग्राम। 300 ग्राम पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक 150 ग्राम ना रह जाए। अब इसे चाय की तरह धीरे-2 पीए। दिन में एक बार। 20 ग्राम गुड़ या शहद डाल सकते हैं।

    अपने हाथ चेहरे पर बार-2 न लगाएं

    ‘‘हमारे करोड़ों बच्चों, हम आप सब से (प्रार्थना करते हैं) कहते हैं कि ‘कोरोना’ महाबिमारी से संघर्ष में सरकार जो भी दिशा निर्देश दे, उसका आप सब पूरा-2 पालन करें। हम आप सबसे गुजारिश करते हैं कि चाहे ‘अनलॉक’ है पर आप सब ज्यादा समय अपने घर के अन्दर ही रहें। काम-धन्धे पर या सफर पर जाते समय ‘मास्क’ जरूर लगाएं व एक-दूसरे से 7 फुट की दूरी बनाएं रखें। बाहर से जब आप घर लौटें तो सबसे पहले नहाएं व पहने हुए कपड़े ‘सर्फ’ वाले पानी में डाल दें। नए कपड़े पहन कर अपने परिवार के पास जाएं। अपने हाथ चेहरे पर बार-2 न लगाएं।’’

    Do not take the corona lightly, take care

    मॉस्क जरूर लगाएं

    ‘‘जब भी घर से बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाया करो।  देश व संसार में सुख शान्ति व खुशहाली के दरवाजे खुल जाएं। बाकि प्रभु उसी में खुश रखना जो तेरी रजा है। प्यारे बच्चो, आप सब भी देश की सुख शान्ति के लिए एक दिन (12 या 24 घंटे) का व्रत रखें। एक दिन का राशन भी जरूरतमंदों को दें।’’

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here