हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home रंगमंच अभिनेता मिथुन...

    अभिनेता मिथुन को कोलकाता में रोड शो की नहीं मिली इजाजत

    MIthun

    कोलकाता (एजेंसी)। जाने माने फिल्म अभिनेता एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मिथुन चक्रवर्ती की दक्षिण कोलकाता के बेहाला में गुरुवार को प्रस्तावित रोड शो को स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से इजाजत नहीं दिए जाने के कारण रद्द करना पड़ा, जिसके बाद भाजपा समर्थकों ने पर्णश्री थाना का घेराव किया। चक्रवर्ती फिल्म अभिनेत्री एवं बेहाला (पश्चिम) से भाजपा उम्मीदवार श्राबंती चटर्जी के पक्ष में रोड शो करने वाले थे। सुश्री श्राबंती का तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के साथ कड़ा मुकाबला है।

    रोड शो की इजाजत नहीं मिलने के बाद भाजपा के बड़ी संख्या में समर्थक दक्षिण 24 परगना जिले में पड़ने वाले पर्ण थाने के सामने एकत्र हो गए। चक्रवर्ती बेहाला (पश्चिम) के अलावा बेहाला पूर्वी से भाजपा उम्मीदवार तथा एक अन्य टॉलीवुड अभिनेत्री पायल सरकार के पक्ष में भी रोड शो करने वाले थे। भाजपा का आरोप है कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने इलाके में पार्टी कार्यकतार्ओं को घर-घर जाकर प्रचार करने की भी अनुमति नहीं दी है। भाजपा नेता सायंतन बोस ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा है कि पुलिस प्रशासन अभी भी तृणमूल के दवाब में काम कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।