हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा संदिग्ध परिस्...

    संदिग्ध परिस्थितियों में एडवोकेट ने की आत्महत्या

    पानीपत (सन्नी कथूरिया)। रविवार को सेक्टर-18 में रहने वाले एडवोकेट ईश्वर सिंह सरोहा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। एडवोकेट ईश्वर सिंह के परिजनों ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे ईश्वर सिंह। पुलिस में एडवोकेट के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात ईश्वर सिंह एडवोकेट अपने परिवार के साथ खाना खाकर सोए थे और सुबह 7 बजे परिजन उठे तो ईश्वर सिंह एडवोकेट का शव फंदे से लटका हुआ मिला उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर सामान्य अस्पताल भिजवाया। ईश्वर सिंह एडवोकेट तीन बच्चों के पिता हैं। ईश्वर सिंह एडवोकेट पिछले काफी सालों से जिला बार एसोसिएशन में वकालत की प्रैक्टिस कर रहे थे। ईश्वर सिंह एडवोकेट का एक बेटा और दो बेटियां हैं दोनों बेटियां चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही हैं। बेटे रोनक में एक दो महीने बाद विदेश स्टडीबेस के लिए जाना था। ईश्वर सिंह एडवोकेट पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और उनका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here