हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कारोबार फेसबुक के बाद...

    फेसबुक के बाद जियो की सिल्वर लेक से 5700 करोड़ निवेश की डील

    मुंबई (वार्ता) धनकुबेर मुकेश अंबानी के डिजिटल रिलायंस प्लेटफार्मस ने सोमवार को विश्व के अग्रणी प्रौद्योगिकी निवेशक सिल्वर लेक के साथ 5655.75 करोड़ रुपये निवेश का समझौता किया है। जियो ने करीब एक पखवाड़ा पहले ही विश्व की सोशल मीडिया की अग्रणी फेसबुक के साथ 9.99 प्रतिशत इक्विटी के लिए 43754 करोड़ रुपए की डील की थी। सितंबर-2016 में दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखने वाली जियो मात्र 44 माह में इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बन गई और उसके 38.75 करोड़ उपभोक्ता हैं।
    सिल्वर लेक 5655.75 करोड़ के निवेश से जियो में 1.15 प्रतिशत इक्विटी हासिल करेगी। फेसबुक की तुलना में सिल्वर लेक का निवेश 12.5 प्रतिशत प्रीमियम पर हुआ है। संभावना है कि आने वाले दिनों में जियो प्लेटफार्मस में और ऐसे रणनीतिक तथा वित्तीय सौदे होंगे। जियो ने आज कहा कि सिल्वर लेक का निवेश 4.90 लाख करोड़ रुपए के इक्विटी और 5.15 लाख करोड़ रुपये के एंटरप्राइज मूल्यांकन पर हुआ है। फेसबुक का जियो में निवेश 4.62 लाख करोड़ रुपये के एंटरप्राइज मूल्यांकन पर हुआ था। जियो प्लेटफार्मस में रणनीतिक और वित्तीय निवेशकों की इक्विटी करीब 20 प्रतिशत हो गई है, जिसमें से करीब आधी 9.99 प्रतिशत अकेले फेसबुक की है।
    जियो प्लेटफार्मस रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की अगली पीढ़ी की पूर्णस्वामित्व वाली प्रौद्योगिकी इकाई है। जियो ने कहा है कि हाल के निवेश के बावजूद जियो प्लेटफार्मस की रिलायंस जियो पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई बनी रहेगी। वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के संकट में जब पूरी दुनिया और देश गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है ऐसे समय में विश्व के जाने माने प्रौद्योगिकी निवेशकों में से एक सिल्वर लेक का यह निवेश कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।