हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश पंजाब के बाद ...

    पंजाब के बाद अब आप पार्टी का निगाहें अन्य राज्यों पर

    Delhi Unlock

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अब आने वाले अन्य राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। इसकी झलक आपको कल पंजाब राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम से झलक देखने को मिलती है। आप पार्टी ने कल 9 राज्यों में पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा की है। दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कहा जाता है कि संदीप पाठक को पंजाब में जीत के लिए पार्टी का चाणक्या के रूप मं जाना जाता है। उन्होंने पर्दे के पीछे काम किया और उम्मीदवारों के चयन व चुनावी रणनीति बनाने में अह्म भूमिका निभाई है।

    गुजरात में आप की तैयारी

    गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष नवंबर और दिसंबर में चुनाव होने वाले है। इस समय पार्टी के कार्यकर्ता पंजाब में जीत के बाद उत्साहित है। लेकिन देखना पड़ेगा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इसका कितना असर पड़ता है। गुजरात की बात करें तो यह प्रधानमंत्री मोदी का गृह राज्य है। गुजरात में कांग्रेस को अपना वोट बैंक बरकरार रखना चुनौति होगी। गुजरात के प्रभारी रहे आप विधायक गुलाब सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। गुलाब सिंह ने कहा, “आप गुजरात में एक विकल्प के रूप में उभर रही है।

    हिमाचल पर खास नजर

    हिमाचल प्रदेश में पार्टी ने सर्वाधिक पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पंजाब से सटे हिमाचल प्रदेश में पार्टी की सबसे अधिक नजर हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को हिमाचल का इलेक्शन इंचार्ज बनाया है। उनके अलावा दुर्गेश पाठक को प्रभारी, रत्नेश गुप्त को सह प्रभारी, करमजीत सिंह रिंटू को सह प्रभारी, सतेंद्र टोंगर को संगठन मंत्री, तथा दीपक बाली को हिमाचल का मीडिया इंचार्ज बनाया गया है।

    असम की जिम्मेदारी राजेश शर्मा को दी

    पूर्वोत्तर राज्य असम की जिम्मेदारी राजेश शर्मा को दी गई है जिन्हें वहां का प्रभारी बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के पार्टी ने तीन पदाधिकारियों का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय को इलेक्शन इंचार्ज बनाया है जबकि दिल्ली के बुराड़ी से विधायक संजीव झा को प्रभारी बनाया गया है। वहीं संतोष श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here