हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Yemen Houthi: ईरान-इज़राइल के बीच संघर्ष विराम के बाद हूती विद्रोहियों ने किया ये बड़ा ऐलान! दुनिया हैरान!

    Yemen Houthi News
    Yemen Houthi: ईरान-इज़राइल के बीच संघर्ष विराम के बाद हूती विद्रोहियों ने किया ये बड़ा ऐलान! दुनिया हैरान!

    “ग़ाज़ा पर हमले रुकने तक इज़राइल के खिलाफ़ सैन्य अभियान जारी रहेगा”

    Houthi rebels big announcement: अदन। यमन के हूती आंदोलन ने स्पष्ट किया है कि वह इज़राइल के विरुद्ध अपने सैन्य अभियानों को तब तक जारी रखेगा, जब तक ग़ाज़ा पर हमले समाप्त नहीं होते और उस पर लगी घेराबंदी पूरी तरह हटा नहीं ली जाती। यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान-इज़राइल के बीच संघर्ष विराम की घोषणा हो चुकी है। Yemen Houthi News

    हूती राजनीतिक ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद अल-बुखैती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने बयान में कहा, “ईरान और इज़राइल के बीच संघर्ष विराम को स्वीकार करना यह दर्शाता है कि सैन्य दबाव ही एकमात्र भाषा है, जिसे अमेरिका और इज़राइल समझते हैं।” उन्होंने दोहराया कि हूती बल इज़राइल के विरुद्ध अपने हमले तब तक जारी रखेंगे, जब तक ग़ाज़ा पर बमबारी और नाकाबंदी पूरी तरह से समाप्त नहीं होती।

    ज्ञात हो कि 13 जून को इज़राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए थे, जिनमें वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, वैज्ञानिक और नागरिक मारे गए थे। इसके प्रत्युत्तर में ईरान ने इज़राइली क्षेत्रों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ। Yemen Houthi News

    दोनों पक्षों ने युद्धविराम को स्वीकार करने की पुष्टि की | Yemen Houthi News

    इसके बाद शनिवार को अमेरिका ने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फाहान स्थित परमाणु स्थलों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए। जवाब में ईरान ने सोमवार को क़तर में स्थित अल-उदीद अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइलें दागीं। इन घटनाक्रमों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि ईरान और इज़राइल के बीच संघर्ष विराम मंगलवार सुबह 9:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) से प्रभावी होगा। बाद में दोनों पक्षों ने युद्धविराम को स्वीकार करने की पुष्टि की।

    इज़राइल की ओर से भी आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि वह अमेरिका के मध्यस्थ प्रयासों के तहत ईरान के साथ द्विपक्षीय युद्धविराम पर सहमत है। साथ ही, यह चेतावनी भी दी गई कि यदि युद्धविराम का उल्लंघन होता है, तो उसका सख़्त और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

    प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री ने कैबिनेट, रक्षा मंत्री, सैन्य प्रमुख और खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। इज़राइल ने यह भी कहा कि उसने ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के सभी रणनीतिक लक्ष्य प्राप्त कर लिए हैं। Yemen Houthi News

    Gaza: संयुक्त राष्ट्र ने जारी की गाजा के लिए चेतावनी! और बच्चों की जाएगी जान!