हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हमीरपुर में भ...

    हमीरपुर में भिड़ंत के बाद ट्रक नदी में गिरा,दो मरे

    Collision in Hamirpur sachkahoon

    हमीरपुर l उत्तर प्रदेश में हमीरपुर शहर में बेतवा नदी के पुल पर शनिवार को दो ट्रकों की भिंडंत (Collision in Hamirpur) में एक ट्रक नदी में समा गया जिसके चालक और खलासी की मृत्यु हो गयी जबकि दूसरा ट्रक नदी के रेलिंग से आधा लटक गया है। घटना के बाद कानपुर हमीरपुर मार्ग पर भीषण जाम लग गया है।

    पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेश यादव ने बताया कि तमिलनाडु से एक ट्रक माचिस लादकर मध्य प्रदेश जा रहा था कि बेतवा नदी के पुल में पहुंचते ही विपरीत दिशा से मौरंग लादकर कानपुर जा रहे ट्रक से आमने सामने भिडंत (Collision in Hamirpur) हो गयी। इस टक्कर में माचिस से भरा ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ सीधे नदी में जा गिरा। इस हादसे में चालक व खलासी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। दोनो की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

    घटना के बाद से दोनो तरफ जाम लगा है, पुलिस ने तीन क्रेनों की मदद से रेलिंग से लटके ट्रक को निकालने का प्रयास कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here