हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश भिवानी के भीम...

    भिवानी के भीम स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू

    Saharanpur News
    Agniveer Bharti: सहारनपुर में इस तारीख से होगी अग्निवीर भर्ती
    • -चार जिलों के 31 हजार युवा भर्ती रैली में ले रहे है हिस्सा
    • -भर्ती रैली को लेकर युवाओं में उत्साह, कहा : लंबे समय से कर रहे थे सेना भर्ती की तैयारी

    भिवानी (इन्द्रवेश)। भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए भिवानी के भीम स्टेडियम में आज 12 नवंबर से 25 नवंबर तक चार जिलों की अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन करवाया जा रहा है। भिवानी में आयोजित भर्ती रैली में महेंद्रगढ़, दादरी, भिवानी व रेवाड़ी सहित चार जिलों के युवाओं की भर्ती की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 31 हजार के लगभग युवाओं ने आॅनलाईन पंजीकरण करवाया हुआ है। अग्नि भर्ती रैली के पहले दिन महेंद्रगढ़ जिला के 3 हजार के लगभग युवाओं ने भर्ती रैली में हिस्सा लिया।

    25 नवंबर तक भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी के युवाओं की होगी भर्ती

    अग्निवीर भर्ती रैली के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि 12 से 25 नवंबर तक चार जिलों की भर्ती के लिए भारतीय सेना के द्वारा शारीरिक मापदंड, मैडिकल, दौड़ तथा नापतोल का कार्य करवाया जा रहा है। पारदर्शी तरीके से भर्ती की जा रही है। इस भर्ती रैली के लिए चार जिलों के 31 हजार के लगभग युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाए है। प्रतिदिनि अढ़ाई हजार से तीन हजार के लगभग युवा इस भर्ती रैली में अपने जिले वरियताक्रम अनुसार पहुंच रहे हैं। इनमें से सफल प्रतिभागियों को भारतीय सेना में भर्ती किया जा रहा है।

    एंट्री के दौरान उम्मीदवारों की तलाशी ड्रग टेस्टिंग भी की जा रही है।

    भर्ती रैली के नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि 12, 13 व 14 नवंबर को महेंद्रगढ़, 15 व 16 को रेवाड़ी, 17 व 18 को चरखी दादरी तथा 19 व 20 नवंबर को भिवानी के युवा भर्ती में भाग लेंगे तथा इस तरह का शेड्यूल 25 नवंबर तक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती के समय एंट्री के दौरान उम्मीदवारों की तलाशी ड्रग टेस्टिंग भी की जा रही है। भर्ती रैली के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान व मोबाईल फोन आदि लाने को लेकर प्रतिबंद्ध लगाया हुआ है।

    युवा बोले, दो से तीन माह से कर रहे फिजिकल टैस्ट की तैयारी

    वही अग्निवीर भर्ती के लिए पहुंचे युवा रविंद्र, विकास, धर्मेंद्र, राजीव ने बताया कि उनकी भारतीय सेना में भर्ती होने की इच्छा थी। वे बचपन से ही देश सेवा करना चाहते थे। इसीलिए वे आज भर्ती रैली में भाग लेने के लिए भिवानी के भीम स्टेडियम में पहुंचे है। इस भर्ती के लिए उन्होंने पिछले दो से तीन माह तक दौड़ लगानी, बिब लगाने तथा छाती को मजबूत करने संबंधी फिजिकल टैस्ट की तैयारी की है।

    ये भी पढ़ें:-Madhya Pradesh | सेवादार ने फूलों में उतार दिया, रूहानी नूर

    भर्ती होने के इच्छुक युवाओं ने कहा कि अग्निवीर भर्ती रैली के माध्यम से उन्हें भारतीय सेना में सेवा करने का सुनहरा मौका मिला है। युवाओं ने भर्ती रैली प्रक्रिया के बारे में कहा कि भर्ती पारदर्शी तरीके से सभी आधारभूत सुविधाओं के साथ की जा रही है। गौरतलब है कि अग्निवीर भर्ती होने वाले युवाओं को प्रथम वर्ष चार लाख 76 हजार का पैकेज दिया जाएगा। चौथे वर्ष तक यह पैकेज बढकर 6 लाख 92 हजार रुपए हो जाएगा। सेना द्वारा अग्निवीरों को दी जाने वाली यह राशि आयकर मुक्त रहेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here