हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कृषि मंत्री क...

    कृषि मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी कार्यालय पर खुले दरबार में सुनी जन समस्याएं

    Yamunanagar News
    Chhachhrauli News: कृषि मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी कार्यालय पर खुले दरबार में सुनी जन समस्याएं

    जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करना मेरा कर्तव्य : कंवरपाल

    छछरौली (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Chhachhrauli News: जनता का प्रतिनिधि होने के नाते सरकार एवं प्रशासन के प्रति जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करना मेरा दायित्व ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी बनता है। उन्हें जब भी समय मिलता है वे लोगों समस्याएं एवं शिकायतें सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास करते हैं। ये शब्द हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल ने सोमवार को अपने जगाधरी कार्यालय में खुले दरबार में लोगों की समस्याएं एवं शिकायते सुनते हुए कहें। Yamunanagar News

    उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं हलके के लोग अपनी भिन्न-भिन्न प्रकार की समस्याएं लेकर उनके पास आते हैं। मेरा भी यही प्रयास रहता है कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हों और जो समस्याएं प्रशासन से संबंधित होती है, उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरन्त निर्देश दिए जाते हैं।

    हरियाणा के कृषि मंत्री के समक्ष खुले दरबार में आए नागरिकों ने बिजली एवं पानी से संबंधित, ग्रांटें, स्थानातंरण, स्ट्रीट लाइट, अनुदान राशि दिलवाने, पैंशन, पीला राशन कार्ड बनवाने, पक्का मकान बनवाने ,फैमिली आई डी से नाम काटे जाने, पुलिस विभाग और अन्य विभागों से जुड़ी अनेकों समस्याएं रखी। Yamunanagar News

    लोगो की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री ने मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का समाधान करा दिया ।कुछ समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को फ़ोन पर कड़े निर्देश दिए।

    कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारों ने मिलकर लोगों के हित में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है और जनता के सहयोग के बिना कोई भी योजना सफल नहीं होती, इसलिए किसी भी योजना को सफल बनाने एवं धरातल तक पहुंचाने में जनता का सहयोग बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, तब से नौकरियों में फैले भ्रष्टïाचार पर अंकुश लगा। Yamunanagar News

    जिसकी वजह से आज गरीब से गरीब परिवारों की युवक एवं युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाएं जा रहे और अब केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा बिना पर्ची-खर्ची के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लोगों को भ्रमित करने के लिए भाजपा के खिलाफ भांति-भांति के दुष्प्रचार फैला रहे हैं, लेकिन जनता यह अच्छी तरह से जान चुकी है कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों के कल्याण के लिए नीतियां एवं योजनाएं बनाई जाती है और सभी को बराबर सम्मान मिलता है। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम: कफ्र्यू जैसी स्थिति के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई ब्रजमंडल यात्रा, बरसाए गए फूल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here