हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी खुशखबरी! डॉ.ब...

    खुशखबरी! डॉ.बत्रा की “ए आई स्किन प्रो” डिवाइस बताएगी त्वचा के अंदर की बीमारियां और इलाज

    Delhi News
    यह मशीन पांचवीं जनरेशन का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) -पावर्ड स्किन एनालाइजर है।
    दुनिया में होम्योपैथी क्लिनिक्स की सबसे बड़ी श्रृंखला डॉ.बत्राज @ हेल्थकेयर भारत में पहली बार दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) -पावर्ड डिवाइस “एआई स्किन प्रो” लेकर आई
    • त्वचा के अंदर की बीमारियों को बताएगी “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) -पावर्ड डिवाइस “ए आई स्किन प्रो”
    • यह मशीन पांचवीं जनरेशन का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) -पावर्ड स्किन एनालाइजर है।

    नई दिल्ली ( सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। त्वचा के अंदर की तमाम बीमारियों का पता लगाने के लिए डॉ. बत्राज® हेल्थकेयर भारत में पहली बार दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) -पावर्ड डिवाइस “ए आई स्किन प्रो” (AI Skin Pro Device) लेकर आई है। जोकि त्वचा की बीमारियों का निदान करने में सहायक होगी। यह बातें डॉ. बत्रा’ज® ग्रुप ऑफ कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन पद्मश्री डॉक्टर मुकेश बत्रा एवं डॉ.वैशाली कामत और डॉ. बत्रा’ज® ग्रुप ऑफ कंपनी के ग्रुप सीईओ संजोय

    यह भी पढ़ें:– गर्मी के पारे ने सभी राजनीतिक गतिविधियों पर विराम लगाया

    मुखर्जी ने दिल्ली के ललित होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में संयुक्त रूप से कही उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) -पावर्ड डिवाइस “ए आई स्किन प्रो” मशीन (डिवाइस )दक्षिण कोरिया से आयात की गई है। यह मशीन पांचवीं जनरेशन का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) -पावर्ड स्किन एनालाइजर है । जो त्वचा के अंदर की बीमारियों की पहचान और इलाज में मददगार साबित होगा।

    भारत में पहली बार होम्योपैथी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से त्वचा के इलाज में आएगी क्रांति

    पद्मश्री आवर्ड से नवाजे जा चुके डॉ. बत्रा’ज® ग्रुप ऑफ कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. मुकेश बत्रा ने बताया कि “डॉ. बत्रा ‘ज़® हमेशा से टेक्नोलॉजी में आगे रहा है। उन्होंने कहा कि हम भारत में पहली बार त्वचा की बीमारियों वाले मरीजों के फायदे के लिये यह नई एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टेक्नोलॉजी ‘एआई स्किन प्रो लाकर उत्साहित हैं। होम्योपैथी के 250 साल पुराने विज्ञान के साथ दुनिया की सबसे नई टेक्नोलॉजी का संयोजन मरीजों के लिये बेहतर परिणाम सुनिश्चित करेगा।

    उन्होंने बताया कि ‘एआई स्किन प्रो’ त्वचा के अंदर की बीमारियों की पहचान और इलाज में मददगार साबित होगी है। दक्षिण कोरिया से आयात की गई यह मशीन दुनिया में पांचवी जनरेशन का एआई पावर्ड स्किन एनालाइज़र है। यह त्वचा की बीमारियों के सतह पर दिखने से पहले त्वचा के भीतर ही उनका पता लगा लेता है।

    त्वचा की बीमारियों के इलाज का भविष्यवादी तरीका

    पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा ने बताया कि यह त्वचा की बीमारियों के इलाज का भविष्यवादी तरीका है। डॉ. बत्रा ज़® ने होम्योपैथी के साथ मिलकर एक अनोखा प्रस्ताव दिया है, जोकि सर्वांगीण, सुरक्षित और दुष्प्रभावों से रहित है। एआई एनालिटिक्स के आधार पर निजीकृत उपचार तैयार किये गये हैं, जैसे कि मुंहासे के लिये एआई होम्यो क्लीयर, पिगमेंटेशन की समस्याओं के लिये एआई होम्यो ब्राइट, एंटी-एजिंग के लिये एआई होम्यो यूथ और बहुउद्देश्यीय उपचारों के लिये एआई होम्यो रीन्यू ।

    कहां-कहां मिलेगा “एआई स्किन प्रो” से इलाज

    डॉ. वैशाली कामत बताया कि “एआई स्किन प्रो” का उपचार विकल्प भारत और दुबई के सभी मेट्रो और चुनिंदा शहरों में डॉ. बत्रा ज® क्लिनिक्स पर उपलब्ध होगा। डॉ. बत्रा ज® के विषय में: पाँच देशों (भारत, बांग्लादेश, यूके, यूएई और बहरीन) के लगभग 160 शहरों में 200 से अधिक क्लिनिक्स के साथ डॉ. बत्रा’ज होमियोपैथी क्लिनिक में 300 से अधिक डॉक्टर्स हैं। जिनमें त्वचा विशेषज्ञ, बाल विशेषज्ञ और अनुभवी होम्योपैथिक डॉक्टर्स भी शामिल हैं। डॉ. बत्रा’ज® ने वन मिलियन से ज्यादा मरीजों का इलाज किया है। और आइकॉन ऑफ इंडिजीनस एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर’ की उपाधि भी प्राप्त की है।

    किन -किन बीमारियों का होता है इलाज

    डॉ. बत्रा’ज® ग्रुप ऑफ कंपनी अनेक बिमारियों के इलाज में अग्रणी रही है।
    डॉ. बत्रा’ज को हेयर, स्किन, एलर्जी, बाल एवं महिला स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, यौन स्वास्थ्य एवं वजन के नियंत्रण से जुड़े रोगों में विशेषज्ञता प्राप्त है। जैसे कि बाल झड़ना, विटिलिगो, सोरायसिस, एक्ने, कम इम्युनिटी, टॉन्सिलाइटिस, तनाव का प्रबंधन, माइग्रेन, थायराइड, पीसीओएस, मेनोपॉज, एलर्जी, यौन स्वास्थ्य, वजन नियंत्रण, बांझपन और पुरुष बांझपन का इलाज होता है।

    भारत में आधुनिक होम्योपैथी के अग्रणी है पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा

    डॉ. बत्रा’ज® ग्रुप ऑफ कंपनी के सीईओ संजोय मुखर्जी ने बताया कि डॉ. बत्रा ‘ज़® भारत में दुनिया का पाँचवे जनरेशन का पहला एआई स्किन एनालाइजर लेकर आया है। भारत में होम्योपैथी के मॉर्डन पथ प्रदर्शक पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा की डॉ. बत्रा’ज® ग्रुप ऑफ कंपनी के बारे में अधिक जानने के लिए, आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक ज्ञान अथवा जानकारी प्राप्त कर सकते है।

    ज्यादा जानकारी के लिये आप यहां देखे:- वेबसाइट: www.drbatras.com

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here