हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home कारोबार विमान ईंधन सा...

    विमान ईंधन सात फीसदी महंगा

    Aircraft Fuel

    नयी दिल्ली। विमान ईंधन की कीमतों में आज से सात फीसदी तक का इजाफा किया गया है जिससे हवाई किराया बढ़ सकता है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 01 मई से विमाई ईंधन की कीमत 61,690.28 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है। अप्रैल में यह 57,805.28 रुपये प्रति किलोलीटर था। इस प्रकार इसकी कीमत 3,885 रुपये 6.72 प्रतिशत बढ़ी है।

    इसी तरह मुंबई में विमान ईंधन 3912.75 रुपये यानी सात प्रतिशत महंगा हुआ है और शनिवार से इसकी कीमत 59,822.90 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। अप्रैल में वहां इसकी कीमत 55,910.15 रुपये प्रति किलोलीटर थी। कोलकाता में यह 6.30 फीसदी और चेन्नई में 6.84 फीसदी महंगा हुआ है। इसकी कीमत कोलकाता में अब 66,245.74 रुपये और चेन्नई में 63,095.36 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गई है। विमान ईंधन की कीमतों की समीक्षा हर महीने की जाती है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।