हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Ajmer Board S...

    Ajmer Board Scholarship: कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को हर माह 2 हजार देगा अजमेर बोर्ड

    Ajmer Board News
    Ajmer Board Scholarship: कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को हर माह 2 हजार देगा अजमेर बोर्ड

    Ajmer Board Scholarship: श्रीगंगानगर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सत्र 2024-25 की विभिन्न परीक्षाओं की समाप्ति के साथ ही बीते वर्ष की राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा के आयोजन की तैयारियों में जुट गया है। दरअसल बोर्ड ने 29 जून को प्रदेश भर में राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि बोर्ड ने प्रतिभा खोज परीक्षा 2024 के ऑनलाइन आवेदन विलंब शुल्क के साथ 9 मई से शुरू कर दिए हैं। ये आवेदन 15 मई भरे जायेंगे। बता दें कि इसमें राजस्थान के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ ही केंद्रीय, पब्लिक, नवोदय, कॉन्वेन्ट, निजी, सरकारी, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मॉडल स्कूलों में सत्र 2024-2025 में नियमित रूप से कक्षा-10 एवं कक्षा-12 में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं। इसके लिए क्रमश: 9वीं और 11वीं में 50 फीसदी अंक जरूरी है। Ajmer Board News

    नियमित पढ़ाई से मिलेगी राशि

    इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों एवं मॉडल स्कूलों सहित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक दोनों स्तर पर पृथक-पृथक प्रथम 50-50 स्थान प्राप्त करने वाले तथा न्यूनतम 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को कक्षा 11 व 12 तक रूपये 1250/- प्रतिमाह तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर तक नियमित अध्ययन करने पर 2000/- रूपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति देय होगी। चयनित परीक्षार्थियों को स्नातकोत्तर तक नियमित अध्ययन करने पर ही छात्रवृत्ति देय होगी।

    टॉपर को मिलेंगे एकमुश्त 4 हजार रुपए | Ajmer Board News

    इस परीक्षा द्वारा चयनित विद्यार्थी यदि पूर्व में अन्य कोई छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहा है, तो वह केवल एक ही छात्रवृत्ति के लिए पात्र होगा। इसके अलावा इस परीक्षा में 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्ग के राज्य स्तर पर योग्यता सूची में अलग-अलग 20-20 चयनित विद्यार्थियों में से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को एकमुश्त राशि 4 हजार रुपए तथा शेष 19 विद्यार्थियों को एकमुश्त राशि 2,000 रुएए प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। जिन परीक्षार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं

    यूं रहेगा पेपर का पैटर्न

    प्रथम सत्र – बौद्धिक योग्यता परीक्षा 50 प्रश्न 50 अंक 45 मिनट द्वितीय सत्र – भाषा योग्यता परीक्षा 40 प्रश्न 40 अंक 45 मिनट तृतीय सत्र – शैक्षिक योग्यता परीक्षा 90 प्रश्न 90 अंक 90 मिनट

    फैक्ट फाइल

    परीक्षा शुल्क सामान्य श्रेणी =300
    परीक्षा शुल्क आरक्षित श्रेणी =175
    अग्रेषण शुल्क= 20 रुपए
    ऑनलाइन संशोधन= 19-21, मई

    एक्सपर्ट व्यू | Ajmer Board News

    “एसटीएसई-2024 के ऑनलाइन आवेदन rajeduboard.rajasthan.gov.in के स्कूल लॉगइन पर जारी हैं। अन्य बोर्ड से संबंधित विद्यालय अपने आईडी पासवर्ड हेतु 0145-2632865 पर संपर्क कर सकते हैं। पूर्व में 10वीं स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को पुनः कक्षा-12 हेतु इस परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। 29 जून को प्रस्तावित 3 घंटे के इस पेपर में नेगटिव मार्किंग नहीं होगी।”
    -भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र,श्रीगंगानगर

    RBSE Result 2025:10वीं-12वीं की मेधावी बेटियों को अजमेर बोर्ड का ईनाम, आवेदन 30 मई तक