हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More

    2014 में आए थे 2024 में चले जायेंगे-अखिलेश यादव

    Miranpur News
    Miranpur News: 2014 में आए थे 2024 में चले जायेंगे-अखिलेश यादव

    मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Akhilesh Yadav: बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी दीपक सैनी के समर्थन में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के मीरापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। सपा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में आए थे 2024 में चले जायेंगे।उन्होंने बिजनौर लोकसभा की जनता से कहा कि 2022 की बेईमानी का बदला 2024 में अपनी वोट से देना। Miranpur News

    सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को मीरापुर विधानसभा में पहुंचे। यहां आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण का चुनाव और पश्चिम की यह हवा भाजपा को जीतने नहीं देगी। पिछली बार भाजपा को चुनाव हराने के लिए सपा ने गठबंधन करने का काम किया। विधानसभा चुनाव में बिजनौर में भी हम कई और सीट जीत लेते लेकिन भाजपा ने हमारी सीटों को हरा दिया। सरकार के लोगों ने हमें हराने का काम किया।

    अखिलेश यादव ने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है। 90 प्रतिशत लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ना नौकरी है ना रोजगार और वह बातें करते हैं हम विश्व गुरु बन जाएंगे। विश्व गुरु बनने का सिर्फ सपना दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि एक नौजवान ने अपनी डिग्री जला दी और आत्महत्या कर ली। छात्र ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। कहा कि रोजगार नहीं मिलने की कहानी सिर्फ एक की नहीं बल्कि लाखों युवाओं की है। Miranpur News

    सपा मुखिया ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसी स्थिति हो गई है कि कोई भी परीक्षा हो पेपर जरूर लीक हो जाएगा। अभी तक हुई परीक्षा के सभी पेपर लीक हो गए हैं। सरकार जानबूझकर पेपर लीक करा रही है।अगर सरकार सावधान होती तो पेपर लीक न होते। पेपर लीक होने की वजह से परीक्षाएं निरस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से प्रभावित 60 लाख नौजवान और उनके परिवार के दो-दो सदस्यों को मिलाकर एक करोड़ 80 लाख लोग बैठते हैं। अगर इस आंकड़े को 80 लोकसभा सीटों पर भाग दे दिया जाए तो हर संसदीय क्षेत्र में भाजपा का दो लाख वोट कम हो जाएगा। Miranpur News

    अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का भी बेरोजगारों जैसा ही हाल है। किसानों ने लाठी खाकर भी आंदोलन किया। करीब 1000 किसानों की जान दिल्ली में किसान आंदोलन में चली गई। अगर किसान और नौजवान मिलकर इनके खिलाफ वोट कर दे तो सरकार बचेगी नहीं। ये कहते है 400 पार से सरकार बना रहे हैं तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल क्यों भेजना पड़ रहा है। भाजपा साजिश करने वाली पार्टी है।

    उन्होंने कहा कि आजाद भारत में भाजपा को सबसे ज्यादा चंदा मिला है। भाजपा सीबीआई का सहारा लेकर चंदा नहीं वसूली करने का काम करती है। बाजार में महंगाई भाजपा की चंदा वसूली की वजह से है जिनसे इन्होंने चंदा लिया उन्हें खुली छूट दे दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी साजिश करने वाली पार्टी है। एक कंपनी ने भाजपा को इलेक्ट्रोरल बॉन्ड का पैसा दिया, जबकि दूसरी पार्टी के लोगों को इलेक्टोरल बॉन्ड लेने पर जेल भेजा जा रहा है। संविधान जो आजादी देता है, यह लोग उसे खत्म करना चाहते हैं। कुछ लोग भाजपा से मिलकर समाजवादी पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं। कुछ दल लालच में गठबंधन छोड़ गए। भाजपा ने छोटे दलों को बड़ा लालच देकर गठबंधन तोड़ने का काम किया है। उन्होंने बिजनौर की जनता से कहा कि 2022 की बेईमानी का बदला 24 में वोट से देना है।

    इस दौरान हाजी लियाकत, सुशील शर्मा उर्फ मूले, नजीर हैदर जैदी, मोहित तोमर, नावेद खान, सतीश गुर्जर, सादिक चौहान, प्रभु दयाल बाल्मीकि, अतुल प्रधान, आशु मलिक, राशिद सिद्दीकी, राजपाल सैनी, विनय पाल स्टार प्रचारक आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद कादिर राणा ने की तथा कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष जिया चौधरी द्वारा किया गया। Miranpur News

    यह भी पढ़ें:– अहमदगढ़ पुलिस ने मूक बधिर बालक को परिजनों को सौंपा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here