हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश Haryana-Punja...

    Haryana-Punjab Weather Alert: सावधान! हरियाणा व पंजाब में कोल्ड वेव के साथ धुंध का अलर्ट

    Haryana-Punjab Weather Alert
    Haryana-Punjab Weather Alert: सावधान! हरियाणा व पंजाब में कोल्ड वेव के साथ धुंध का अलर्ट

    बूंदाबांदी से दिन व रात का तापमान में अंतर कम, बढ़ी ठिठुरन

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana-Punjab Weather Alert: एक साथ दो पश्चिमी हुई सक्रिय होने के कारण हुई बूंदाबांदी की वजह से उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र विशेषकर हरियाणा पंजाब में रात्रि के साथ-साथ अब दिन के समय भी ठिठुरन बढ़ गई है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र से जारी हुए मौसम बुलेटिन के अनुसार अगले 48 घंटे में रात्रि के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। Haryana-Punjab Weather Alert

    पिछले 24 घंटे के दौरान भी हरियाणा में दिन का तापमान औसतन रूप से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस बना रहा। इसी प्रकार अंबाला व जींद में दिन का अधिकतम तापमान 13.2, करनाल में 13.6 दर्ज किया गया। ऐसी ही स्थिति पंजाब के सभी जिलों में बनी रही।

    अगले 2 दिनों में ऐसा रहेगा मौसम | Haryana-Punjab Weather Alert

    आईएमडी ने 25 दिसंबर मंगलवार को लेकर हरियाणा व पंजाब में कोल्ड वेव के साथ धुंध की भी चेतावनी जारी की है। इतना ही नहीं 27 दिसंबर को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। भारत मौसम विभाग ने 26 से 28 दिसंबर के बीच हरियाणा में पंजाब के कुछ इलाकों में एक बार फिर बूंदाबांदी की संभावना जताई है बूंदाबांदी में बादलवाई के कारण रात्रि के साथ-साथ दिन के समय भी तापमान में गिरावट आएगी।

    धुंध, बारिश व बर्फबारी का रहा संगम

    हरियाणा और तटीय आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बूंदाबांदी की यह परत अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी हिस्सों तक भी जारी रही। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। पंजाब, दिल्ली, उत्तर राजस्थान, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश में हल्की बिखरी हुई बारिश हुई। मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में ठंडा दिन दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। जिसके कारण दिन के समय भी विजिबिलिटी कम बनी रही।

    हरियाणा व पंजाब में रात्रि का न्यूनतम तापमान

    • पठानकोट-4.6
    • गुरदासपुर-6.0
    • फरीदकोट-7.0
    • अमृतसर-7.0
    • हिसार-7.3
    • फिरोजपुर-7.4
    • महेंद्रगढ़-7.5
    • मोगा-7.7
    • रोपड़-7.7
    • फतेहगढ़ साहिब-8.0
    • सरसा-8.1
    • संगरूर-8.1
    • बरनाला-8.2
    • करनाल-8.2
    • कुरुक्षेत्र–8.3
    • चंडीगढ़-8.4

    चक्रवाती परिसंचरण से बदला मौसम | Haryana-Punjab Weather Alert

    दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरा दबाव क्षेत्र बना हुआ है। यह पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटों में कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। दक्षिण पंजाब व हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसकी वजह से रात्रि के साथ-साथ दिन में भी तापमान में गिरावट आएगी। Punjab Haryana Weather

    यह भी पढ़ें:– कुंभ के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए किया जा रहा थाली, थैले का संगह

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here