हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ‘आप’ विधायकों...

    ‘आप’ विधायकों को करोड़ों में खरीदने के आरोप निराधार : अश्वनी शर्मा

    कहा, भाजपा से खतरा नहीं, पार्टी के अंदर ही पैदा हो रही बगावत

    लुधियाना। (सच कहूँ/रघबीर सिंह) प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के लगाए गए निराधार व तथ्यहीन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि भाजपा पिछले 8 वर्षों से भारत की जनता के जनादेश देकर दिए गए बहुमत के चलते देश की सत्ता संभाल रही है। शर्मा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के पास प्रचंड बहुमत होने बावजूद भी यह लोग घबराए हैं। इनको खतरा केजरीवाल से है ना कि भारतीय जनता पार्टी से। जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंघल की अध्यक्षता में आज लुधियाना के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान अश्वनी शर्मा ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि दरअसल बड़ी देर से अरविन्द केजरीवाल की नजर पंजाब की सत्ता पर है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर अंकुश लगाने के लिए अपने खासमखास नेता राघव चड्डा को मुख्यमंत्री भगवंत मान के सिर पर बिठाया हुआ है, जिससे मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनके सभी मंत्री व नेता तंग एवं परेशान हैं।

    अश्वनी शर्मा ने कहा कि केजरीवाल को पंजाब की जनता के दबाव के चलते मजबूरी में भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाना पड़ा था। भगवंत मान सरकार बने हुए 6 महीने बीतने को हैं, लेकिन पंजाब में पिछले 6 महीने से घट रहे घटनाक्रम पर भगवंत मान सरकार अंकुश लगाने में नाकाम रही है। पिछले 6 महीने से माफिया पंजाब सरकार के सिर पर तांडव कर रहा है, जिन्हें यह लोग रोकने में विफल साबित हुए हैं। जेलों में बंद गैंगस्टर तथा नशा तस्कर वहीं से अपना नेटवर्क चला कर पंजाब में हत्याएं, नशा तस्करी तथा फिरौतियां वसूल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:– फिरौती मांगने वाले 3 गिरफ्तार

    अश्वनी शर्मा ने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा के लिए किए जाने वाले कमरों के निर्माण में हुए घोटाले का पदार्फाश हुआ। इसके बाद केजरीवाल सरकार द्वारा 1,000 बसों की खरीद में टेंडर का रुप बदल कर घोटाला किया गया, लेकिन भाजपा को समय पर पता चलने के कारण केजरीवाल को उसे रद्द करना पड़ा। इस सब से अरविन्द केजरीवाल का भ्रष्टाचार का चेहरा सबके समाने उजागर हो गया है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा अपनी नाकामियों का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले केजरीवाल भी दिल्ली में यही सब करते रहे हैं और अब पंजाब में ऐसा किया जाने पर प्रदेश की जनता इनके झूठ पर विश्वास नहीं करेगी। प्रेस वार्ता में राकेश राठौर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी लुधियाना,परवीन बंसल पंजाब उपाध्यक्ष,जीवन गुप्ता प्रदेश महासचिव पंजाब भाजपा, भाजपा प्रदेश के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा,जिला प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार आदि मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here