हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आवासीय भूखंडो...

    आवासीय भूखंडों पर कमर्शियल निर्माण का आरोप

    Hanumangarh News
    आवासीय भूखंडों पर कमर्शियल निर्माण का आरोप

    स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री, निदेशक व मुख्य सचिव को की शिकायत

    हनुमानगढ़। टाउन निवासी संदीप सोनी ने आवासीय भूखंडों पर कमर्शियल निर्माण का आरोप लगाते हुए स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री-निदेशक व मुख्य सचिव को लिखित शिकायत की है। शिकायत में नगर परिषद आयुक्त पर भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। संदीप सोनी ने आरोप लगाया कि नगर परिषद क्षेत्र में आयुक्त सुरेन्द्र यादव की संलिप्तता से व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। जंक्शन क्षेत्र में चंडीगढ़ हॉस्पिटल से पहले एक आवासीय भूखंड पर चार बड़े कमर्शियल शोरूम का अवैध निर्माण किया जा रहा है। Hanumangarh News

    इस संबंध में उन्होंने कई बार आयुक्त को मौखिक, व्हाट्सएप व ई-मेल के माध्यम से शिकायत की। हल्का इंचार्ज की ओर से भी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है कि निर्माण कार्य नियमों के विरुद्ध है। इसके बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे स्पष्ट है कि भूखंड स्वामी से मोटी रकम लेकर यह अवैध कार्य जान-बूझकर करवाया जा रहा है। संदीप सोनी के अनुसार यह केवल एक उदाहरण नहीं, बल्कि 100 से अधिक आवासीय भूखंडों पर इसी प्रकार के कमर्शियल निर्माण कराए जा चुके हैं। इससे न केवल नगर परिषद को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है, बल्कि व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों को अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है। संदीप सोनी ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के नियमों की लगातार अवहेलना हो रही है।

    आवासीय क्षेत्रों में कमर्शियल निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। जनहित व सरकारी रेगुलेशनों की अनदेखी कर भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के आदेशों की सीधी अवमानना की जा रही है। केन्द्र व राज्य सरकार की भ्रष्टाचार-विरोधी नीति का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। शिकायत पत्र में मांग की गई कि नगर परिषद आयुक्त सुरेन्द्र यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार की निष्पक्ष व गहन जांच करवाई जाए। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए ताकि निष्पक्ष जांच संभव हो सके। सम्पूर्ण प्रकरण को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को सौंपा जाए। चल रहे अवैध निर्माण को तुरंत प्रभाव से रोका जाए और जिम्मेदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। Hanumangarh News