कजान (एजेंसी)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि रूस पर ये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं कि कुछ पश्चिमी देशों में अशांति के पीछे उसका हाथ है। पुतिन ने कहा, ‘आज संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल पूछा गया कि क्या कुछ पश्चिमी देशों की राजधानियों में अशांति के पीछे हमारा हाथ है, जो पूरी तरह से बेबुनियाद आरोप है। उन्होंने कहा कि रूस टकराव नहीं चाहता है, बल्कि वह अपनी राह पर चल रहा है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 22-24 अक्टूबर को कजान में आयोजित किया गया। इस वर्ष रूस ने एक जनवरी, 2024 को ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली। इस सम्मेलन में, रूस 200 से अधिक राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। रूस, ब्राजील, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रÞीका के अलावा, अब इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई और सऊदी अरब भी शामिल हैं। रूस की ब्रिक्स अध्यक्षता निष्पक्ष वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करने पर केंद्रित है।
ताजा खबर
बजट सत्र की व्यस्तता के बीच विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनी जन समस्याएं
होली से पहले कल्याण फार्म...
Road Accident News: फतेहाबाद में फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी
एक खिलाड़ी का पैर टूटा, पा...
श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर जाना ही जीवन का लक्ष्य: यशपाल पंवार
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्व...
मेलजोल केवल सामाजिक विकल्प नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी: अतहर शम्सी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
ठगी के लिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के तीन साथी काबू
कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 4...
एसआईआर नोटिस निस्तारण हेतु मदरसा इशा-अतुल-इस्लाम में लगा कैंप
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
थाना समाधान दिवस में तहसीलदार व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने से ‘आप’ को निशाना बनाने की साजिश बेनकाब: भगवंत सिंह मान
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ...
Israel Iran War: ईरान, इजराइल स्थित भारतीय दूतावासों ने जारी किये इमरजेंसी नंबर
नई दिल्ली। Israel Iran Wa...















