हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश अजब-गजब: इन्स...

    अजब-गजब: इन्सान की शक्ल वाली मछली, हाथ लगाने पर होती है ‘गुदगुदी’

    Unique Fish

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। विश्व भर में कई तरह के अजीबोगरीब समाचार देखने और सुनने को मिलते है। आज जो हम आपको एक ऐसी अजब-गजब न्यूज बताने जा रहे हैं, जिससे सुनकर आप भी अचंभित हो जाएंगे। जी हां, एक ऐसी मछली जो इन्सानों की तरह दिखती है और उसके पेट पर गुदगुदी करने से वह इन्सान की तरह हंसती भी है। इसी कड़ी में मैसाचुसेट्स में रहने वाले 29 साल के जैफरी दादर ने लोगों को हंसने वाली मछली की झलक दिखाई। मछली पकड़ते हुए जैफरी के जाल में ये अनोखी फंस गई थी।

    जैफरी ने इसका वीडियो शेयर कर दावा किया कि इस मछली के पेट में गुदगुदी करने से वो ठहाके लगाकर हंसती है। इस हंसती हुई मछली की तस्वीरें वायरल हो रही है। हालांकि, लोगों ने इन फोटोज को देख मछुआरे को भला-बुरा भी कहा। जैफरी के हाथ पिछले हफ्ते स्केट मछली लगी थी। इसे जैफरी ने मैसाचुसेट्स के केप कॉड बे से पकड़ा था। जैफरी ने दावा किया कि ये मछली दिखने में इंसानी शक्ल की लगती है और हाथ लगाने पर इसे गुदगुदी भी होती है।

    मछली की शक्ल इंसानों जैसी

    जेफरी ने मछली को हंसाते हुए उसका वीडियो भी पोस्ट किया। हालांकि इसकी तस्वीरें जब लोगों के सामने आई, तो उन्होंने इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया दी इसके अलावा मछली की एक और खासियत ने लोगों का ध्यान खींचा। मछली की शक्ल इंसानों जैसी दिखाई दे रही है। कुछ ने इसे क्यूट बताया तो किसी ने उसपर जैफरी का जुल्म कुछ ने तस्वीर को अच्छे से एक्सप्लेन किया। उनके मुताबिक, जिसे लोग मछली की आँख समझ रहे हैं वो असल में उसकी नाक की जगह है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।