हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अम्बाला बस अड...

    अम्बाला बस अड्डे का नामकरण सुषमा स्वराज के नाम पर होगा

    Ambala bus station

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने अम्बाला शहर बस अड्डे का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के नाम पर करने का निर्णय लिया है। राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अम्बाला बस अड्डे के नामकरण सम्बंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

    उन्होंने बताया कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक असीम गोयल ने एक पत्र के माध्यम से इस बस अड्डे का नामकरण श्रीमती स्वराज के नाम पर करने का अनुरोध किया है। शर्मा ने बताया कि श्रीमती स्वराज देश की प्रख्यात राजनेता थीं जो अम्बाला शहर से सम्बंध रखती थीं। चूंकि 14 फरवरी को उनका जन्मदिन है इसलिए बस अड्डे का नामकरण भी उसी दिन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की अन्य बेटियों को भी अपने कार्यक्षेत्र के शिखर पर पहुंचने की प्ररेणा मिलेगी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।