हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश भारत को वेंटि...

    भारत को वेंटिलेटर देगा अमेरिका : ट्रम्प

    Donald Trump

    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई में भारत-अमेरिका साझेदारी को महत्वपूर्ण करार देते हुए भारत को वेंटिलेटर देने की घोषणा की है। Donald Trump ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “ मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका अपने मित्र भारत को वेंटिलेटर देगा। इस महामारी के समय में हम भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़े हुए हैं। हम कोविड-19 का टीका विकसित करने की दिशा में भी सहयोग कर रहे हैं। हम साथ मिलकर इस अदृश्य शत्रु को हराएंगे।”

    ट्रम्प ने कहा कि भारत और अमेरिका कोविड-19 का टीका विकसित करने की दिशा में एक-दूसरे के साथ सहयोग कर रहे हैं। हम साथ मिलकर इस अदृश्य शत्रु को हराएंगे। उल्लेखनीय है कि भारत ने अप्रैल में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका की मदद के तहत हाइड्रॉक्सोक्लोरोक्वीन दवा की बड़ी खेप भेजी थी। जिसके बाद Donald Trump ने मोदी के नेतृत्व को मजबूत करार देते हुए उनकी प्रशंसा की थी और भारत का धन्यवाद किया था।

    गौरतलब है कि अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 14 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और संक्रमितों की संख्या चीन से अधिक हो गयी है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 87 हजार को पार कर 87427 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 14 लाख का आंकड़ा पार कर 1441172 हो गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।