हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Rajasthan Ele...

    Rajasthan Election 2023: अमित शाह ने खोली राजस्थान सरकार की पोल! ये कही बड़ी बात!

    Rajasthan News
    Rajasthan Election 2023: अमित शाह ने खोली राजस्थान सरकार की पोल! ये कही बड़ी बात!

    Rajasthan Election 2023: नावां/ मकराना/ बिदियाद/ परबतसर/ (सच कहूँ/गुरजंट धालीवाल)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के नावां, मकराना, बिदियाद, परबतसर में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस शासन के दौरान किए गए भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति की पोल खोली। इस दौरान उन्होंने इन जनसभाओं को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि दिल्ली में सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी, राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव गहलोत को लांच करने की कोशिश में ही लगे रहे वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चन्द्रयान लांच कर तिरंगे को चांद पर लहरा दिया है। Rajasthan News

    उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार पर कहा कि राजस्थान की भूमि सालों से सम्मान और गौरव की रही है जहां लोगों ने मुगलों की आंधी का भी डटकर सामना किया था लेकिन पिछले 5 सालों में अशोक गहलोत सरकार ने वीरभूमि को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह राजस्थान की सबसे भ्रष्ट सरकार रही है और अब तो हालात ऐसे हैं कि लाल रंग देखकर ही गहलोत साहब भड़क जाते हैं चाहे कुछ भी लाल हो गहलोत जी को हर जगह लाल डायरी नजर आती है। खनन विभाग में 66 हजार करोड़ का घोटाला हुआ, उदयसागर झील में 2 हजार करोड़ का घोटाला और सचिवालय में 2 किलो सोना मिला लेकिन सीएम अशोक गहलोत की नींद नहीं उडी।

    इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, प्रदेश महामंत्री जगबीर छाबा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओडिंट, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनिता रांदड, पूर्व विधायक श्रीराम भींचर, चुनाव संभाग प्रभारी महेंद्र सिंह, हरिराम रिणवां, हरियाणा विधायक लक्ष्मण यादव,​ जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी सहित मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    गहलोत के जादू से निकला कुशासन | Rajasthan News

    उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अशोक गहलोत को जादूगर कहा जाता है और वे ऐसे जादूगर है जिन्होंने राजस्थान से पांच साल में जादू से बिजली, स्वास्थ्य, पानी, रोजगार और कानून व्यवस्था को गुम कर दिया है। उनके जादू से सिर्फ कुशासन ही निकला है। तुष्टीकरण में तो इस कांग्रेस सरकार ने सारी सीमाएं लांघ दी, जिसके कारण उदयपुर में दिनदहाड़े कन्हैया लाल तेली का सिर काटा गया। सीएम गहलोत ने रामनवमी पर जुलूस को बेन कर दिया लेकिन पीएफआई से कोटा में रैली करवाई।

    गहलोत के शासन में डूंगरपुर में हिंसा, बारां में हिंसा, झालावाड़ में दंगे, करौली में दंगे,जोधपुर में दंगे, भीलवाड़ा, करौली, चित्तौड़गढ़, मेवाड़, धौलपुर और जयपुर में तो हालात बहुत ही विकट रहे है। इन सभी जगहों पर कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है। उदयपुर में तो कन्हैया लाल की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या कर दी गई लेकिन आरोपियों को सजा नहीं दी गई। अब समय आ गया है राजस्थान की जनता को इस बार तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकना है।

    भाजपा ही देगी सुशासन | Rajasthan News

    सभा में अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में भाजपा का मतलब सुशासन है। यहां कानून व्यवस्था हो, पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा सब भाजपा सरकार ही दे सकती है। यहां कांग्रेस की सरकार ने पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाया, बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ किया, हर भर्ती का पेपर लीक हुआ। बेरोजगार युवा बुरी तरह हताश हुए है, एक पेपर के लिए युवा ढाई तीन साल तक मेहनत कर रहा है, लेकिन गहलोत सरकार ने पेपर लीक कर युवाओं के साथ अन्याय किया। उन्होंने लोगों से आहृवान किया कि इस बार भाजपा की सरकार बनाएं, हम ऐसी व्यवस्था करेंगे, जिससे पेपर लीक ना हो।

    केंद्र ने कितना पैसा दिया, हिसाब दें गहलोत

    गृह मंत्री ने कहा कि सेना को सबसे ज्यादा जवान राजस्थान ने दिए है। सैनिकों के सम्मान में हमने वन रैंक वन पेंशन की उनकी मांग पूरी की। राजस्थान में न्याय करने वाली सरकार होनी चाहिए। 2014 से पहले कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को कितना पैसा दिया, सीएम गहलोत को उसका हिसाब देना चाहिए। पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 साल में 8 लाख 71 हजार करोड़ रुपए राजस्थान को दिए।

    यहां नेशनल हाईवे, एयरपोर्ट, रिफाइनरी, रेलवे के लिए 6 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री ने दिए है। केन्द्र ने पिछले 10 साल में राजस्थान के 80 लाख किसानों को बैंक खाते में पैसे भेजा, 86 लाख घरों में शौचालय बनाकर माता-बहनों को सम्मान दिया। 5 किलो मुफ्त अनाज गरीबों को देना शुरू किया और अब यह योजना अगले पांच सालों तक जारी रहेगी। पीएम मोदी ने 18 लाख गरीबों को घर देने का काम किया, जब पूरा विश्व कोरोना महामारी से भयभीत था उस समय देश में बडी तेजी से टीकाकरण हो रहा था। हमने देशवासियों को 200 करोड़ कोरोना के टीके लगाए।

    जहां हाथ रखो वहीं घोटाला

    अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में जहां हाथ रखो वहीं घोटाला सामने आ रहा है। यहां खनन विभाग में 66 हजार करोड का घोटाला, उदय सागर झील में 2000 करोड़ का घोटाला, शिक्षा मंत्री के सामने ट्रांसफर में रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए, सचिवालय में करोडों रूपए बरामद किए गए। गरीबों के नाम पर 200 करोड़, गरीबों के राशन में 100 करोड़ का घोटाला और पेंशन में 450 करोड़ का घोटाला सामने आया है।

    राजस्थान में सबसे बड़ी समस्या गांव ढाणी के अंदर पीने का पानी की है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने समग्र देश के लिए हर व्यक्ति के घर में हर गरीब के घर में नल से जल पहुंचाने का काम किया लेकिन यहां पर जल जीवन मिशन पर 20 हजार करोड रुपए का घोटाला हो गया। इस बार डबल इंजन की सरकार बनाओ हर घर में पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा।

    भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील | Rajasthan News

    गृहमंत्री ने जनसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों को वोट देकर जिताने की अपील की। इस दौरान उनके साथ अलग अलग सभाओं में भाजपा प्रत्याशी सुमिता भींचर, मानसिंह किनसरिया और विजय सिंह चौधरी मौजूद रहे। इन जनसभाओं को अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया। Rajasthan News

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan Weather Update: इस दिन आ सकती बारिश!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here