हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लोगों का सरका...

    लोगों का सरकार में भरोसा लौटाना सबसे बड़ी उपलब्धि : शाह

    Amit Shah

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पिछले सात वर्षों में सरकार, लोकतंत्र, बहुपक्षीय लोकतांत्रिक प्रणाली और संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली पर लोगों का खोया भरोसा बढ़ाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। शाह ने शुक्रवार को यहां भारतीय उद्योग एवं वाणिज्य महासंघ (फिक्की) की 94 वीं वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले तीन दशकों तक देश में पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं थी और उनके द्वारा निर्णय नहीं लिए जाने से यह लग रहा था कि सरकार में नीतिगत पंगुता आ गयी है।

    उन्होंने कहा, ‘30 सालों तक देश ने पूर्ण बहुमत की और निर्णायक सरकार नहीं देखी थी और सब मानते थे कि सरकार को पॉलिसी पैरालिसिस हो गया था। निवेशकों का भरोसा उठ गया था, क्रोनी कैपिटलिज्म चरम पर था, मंहगाई आसमान छू रही थी, ईज आॅफ डूइंग बिजनेस में हम दूर-दूर तक कहीं नहीं थे, बैंकिंग व्यवस्था चरमराई हुई थी और इसके साथ 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार से पूरी व्यवस्था चरमरा गई थी और देश की जनता का सरकार पर से भरोसा उठ चुका था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here