हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home रंगमंच अमिताभ ने मोद...

    अमिताभ ने मोदी को आयुष्मान भारत की सफलता पर दी बधाई

    मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आयुष्मान भारत योजना की सफलता पर बधाई दी है। अमिताभ सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं। वह लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागरूक करते रहते हैं। उन्होंने भारत सरकार की स्वास्थ्य से जुड़ी आयुष्मान भारत योजना के एक करोड़ लाभार्थी होने पर उन्हें ट्वीट करके बधाई दी है।अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा, ‘आयुष्मान भारत को यह माइल स्टोन अचीव करने के लिए बहुत बधाई।’ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज सुलभ कराने वाली ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार होने पर गहरी प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।