हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    National Lok Adalat: प्रकरणों के निस्तारण में 3 करोड़ 34 लाख का अवार्ड पारित

    Sadulshahar News
    National Lok Adalat: प्रकरणों के निस्तारण में 3 करोड़ 34 लाख का अवार्ड पारित

    National Lok Adalat: सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राजस्थान विधिक , सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति में अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीना गहलोत के निर्देशन में तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को सादुलशहर न्यायालय में किया गया। Sadulshahar News

    तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 68 प्रकरणों का निस्तारण

    लोक अदालत के माध्यम से अपर जिला एवं सेशन न्यायालय की कुल 25 प्रकरण, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय की कुल 90 प्रकरण, न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय सादुलशहर की कुल 46 प्रकरण का निस्तारण हुआ व कुल 1,50,55,581 रुपए की कुल धनराशि का अवार्ड पारित किया गया। तहसील न्यायालय के कुल 6264 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। एसडीएम न्यायालय की कुल 228 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। सादुलशहर क्षेत्र की बैंक शाखों के प्री लिटिगेशन के कुल 68 प्रकरणों का निस्तारण कर 33494969 की कुल राशि का अवार्ड पारित किया गया।

    शनिवार को आयोजित तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट सुश्री मीना गहलोत द्वारा बार संघ अध्यक्ष रविंद्र मोदी सहित संपूर्ण बार संघ ,बैंक कर्मचारियों के तृतीय राष्ट्रीय राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सराहना की गई। Sadulshahar News

    School Holiday: इस राज्य ने की स्कूलों की छुट्टी! जानें बड़ी वजह!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here