हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी विद्युत करंट ...

    विद्युत करंट की चपेट में आकर मासूम झुलसा, गम्भीर

    Nabha News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Electric Current: बारिश के पानी में खेल रहा छह वर्षीय मासूम बालक विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। चिकित्सकों ने बालक को गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर किया है।मंगलवार दोपहर कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी इंतज़ार का छह वर्षीय पुत्र आसिफ कस्बे की इमामगेट पुलिस चौकी के निकट इकट्ठा हुए बारिश के पानी में खेल रहा था। Kairana News

    इसी दौरान वहां खड़े विद्युत पोल में करंट उतर आया, जिससे बारिश के पानी में खेल रहा मासूम करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। राहगीरों ने करंट की चपेट में आये मासूम बालक को जैसे-तैसे करके पानी से बाहर निकाला और उपचार हेतु नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने गम्भीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि करंट से झुलसे बालक की हालत गम्भीर बनी हुई है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Haryana News Today: हरियाणा में भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, देखें किसको कहां से मिली टिकट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here