हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कोटा में दवा ...

    कोटा में दवा छिड़कने से बेहोश युवती की मौत

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    कोटा। राजस्थान के कोटा के उद्योग नगर क्षेत्र में मक्का में कीटनाशक दवा छिड़कने के बाद बेहोश हुई युवती की आज मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उद्योग नगर क्षेत्र में रविवार शाम फरहीन (19) ने मक्का के पौधों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया था। दवा छिड़कने के बाद उसने अपने घर पर नमकीन खाई जिसके बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गई। परिवार जन उसे लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे, जहां आज तड़के उसने दम तोड़ दिया। आशंका जताई जा रही है कि दवा छिड़कने के बाद युवती ने अपने हाथ नहीं धोए, जिसके कारण नमकीन खाते समय जहरीला रसायन उसके पेट में चला गया। हालांकि आज मृतका के पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।