हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी वेतन न मिलने ...

    वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने सीएचसी में किया प्रदर्शन

    जल्द से जल्द वेतन दिलाने की मांग की

    अमरोहा/हसनपुर (सच कहूँ/कपिल कुमार) नगर में स्थित सीएचसी में दो महीने से वेतन ना मिलने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने बाबू खिलाफ किया प्रदर्शन। जल्द से जल्द वेतन दिलाने की मांग। (Amroha) नगर स्थित सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फरवरी माह से वेतन ना मिलने पर बाबू पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। सीएचसी में लगभग चालीस स्वास्थ्य कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों का फरवरी से वेतन, एरियल एवं दीपावली का बोनस नहीं दिया गया है। जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

    यह भी पढ़ें:– मध्यप्रदेश में भूकंप के झटके

    स्वास्थ्य कर्मचारियों का आरोप है कि कार्यालय में तैनात बाबू की लापरवाही के कारण उनका वेतन नहीं मिल पा रहा है। जबकि जिले के समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन मिल चुका है। (Amroha) स्वास्थ्य कर्मियों ने दो बार लिखित में सीएमओ से भी शिकायत कर चुके हैं। फिलहाल स्वास्थ्य कर्मी में जल्द से जल्द वेतन दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने में डॉक्टर ध्रुव, डॉ अंजू, डॉ प्रियंका, आईओ जमुना रानी, मनोज जोशी, राकेश गुप्ता, अर्पित, आशा मसीहा, राजाराम, डॉली, रामवती, सनी आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here