हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Anmol Gagan M...

    Anmol Gagan Maan: अनमोल गगन मान का राजनीति से संन्यास, स्पीकर को भेजा इस्तीफा

    Mohali News
    Mohali News: अनमोल गगन मान का राजनीति से संन्यास, स्पीकर को भेजा इस्तीफा

    खरड़ सीट से बनी थीं विधायक, 2022 में मिली थी मंत्री पद की जिम्मेदारी

    • शिअद नेता रणजीत गिल को 37 हजार वोटों से हराया था

    मोहाली (सच कहूँ/एम.के. शायना)। Anmol Gagan Maan: पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व पर्यटन व संस्कृति मंत्री अनमोल गगन मान ने शनिवार को अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है। स्पीकर से अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। Mohali News

    अनमोल गगन मान मशहूर पंजाबी गायिका भी हैं। वे 2022 के विधानसभा चुनाव में मोहाली जिले की खरड़ सीट से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं। चुनाव जीतने के बाद उन्हें भगवंत मान सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री बनाया गया था। हालांकि, 2024 में हुए मंत्रिमंडल फेरबदल में उन्हें पद से हटा दिया गया था और उसके बाद से वे राजनीतिक गतिविधियों से दूर नजर आ रही थीं।

    राजनीति में कम समय में बनाई पहचान | Mohali News

    अनमोल गगन मान ने वर्ष 2020 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। दो साल बाद 2022 में उन्होंने अकाली दल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह गिल को 37,718 वोटों से शिकस्त दी थी। वे पार्टी की सबसे युवा विधायकों में से एक रहीं। यदि उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया, तो खरड़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना अनिवार्य हो जाएगा। चर्चा है कि अब इस सीट से रणजीत सिंह गिल आम आदमी पार्टी के संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं।

    गौरतलब है कि अनमोल गगन के इस्तीफे से एक दिन पहले ही रणजीत सिंह गिल ने शिरोमणि अकाली दल छोड़ने की घोषणा की थी। बता दें कि अनमोल गगन मान ने 16 जून 2024 को एडवोकेट शहबाज सिंह सोही से विवाह किया था, जो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं और जीरकपुर में उनका रियल एस्टेट कारोबार भी है।

    राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाएं, विपक्ष ने कसा तंज

    अनमोल गगन मान के इस्तीफे पर पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- अनमोल गगन मान का राजनीति छोड़ना अरविंद केजरीवाल के विश्वासघात को दर्शाता है। वह आम आदमी पार्टी की इस्तेमाल करो और फेंक दो नीति की पहली शिकार नहीं हैं। प्रशांत भूषण से लेकर गुरप्रीत घुग्गी तक, यह सिलसिला लंबा है। भगवंत मान सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं।

    वहीं, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा- पंजाब आप में सब कुछ ठीक नहीं है। एक विधायक को पार्टी से निलंबित किया गया और एक महीने से भी कम समय में दूसरी विधायक ने इस्तीफा दे दिया। यह आप का आंतरिक मामला हो सकता है, लेकिन जब आग भड़कती है, तो उसकी लपटें दूर तक जाती हैं। Mohali News

    यह भी पढ़ें:– जगराओं में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, दो गिरफ्तार