हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कन्या कॉलेज क...

    कन्या कॉलेज के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

    Kharkhoda News

    खरखौदा। (सच कहूँ/हेमंत कुमार) रोहतक मार्ग पर स्थित कन्या महाविद्यालय (Kharkhoda News) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज समिति के प्रधान वेद प्रकाश दहिया द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कॉलेज प्राचार्य योगिता मलिक ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। छात्राओं द्वारा रैंप वॉक शो प्रस्तुत किया गया जिसमें कम्युनिटी कॉलेज की छात्राओं ने स्वयं से बनाए गए परिधानों को रैंप वॉक के माध्यम से प्रदर्शित किया। कॉलेज प्रधान वेद प्रकाश दहिया ने कहा कि क्षेत्र में एकमात्र लड़कियों का कॉलेज जो समिति द्वारा क्षेत्र की छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने में अग्रणी है।

    कॉलेज की छात्राओं ने अनेक क्षेत्र में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है जो कॉलेज स्टाफ व छात्राएं बधाई के पात्र। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सुरेश बुरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जीवन में और ज्यादा आगे बढ़ने के लिए तत्पर और तैयार रहना चाहिए हर क्षेत्र में आज के युग में लड़कियां बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है चाहे वह खेल का हो या शिक्षा का हो हर क्षेत्र में लड़कियां अग्रणी है आगे भी उन्होंने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। समारोह में अनेक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण देकर सम्मानित किया गया।

    इसके अलावा प्रधान वेद प्रकाश दहिया ने सुश्री किरण गर्ग को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बीकॉम में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर तथा अंजलि को मेरिट सूची में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर व एमकॉम प्रथम में कॉलेज की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नैंसी को 51 सो रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं में स्नातक और स्नातकोत्तर की मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई यह छात्रवृत्ति या उन मानकों और समाजसेवी द्वारा दी जाती है दोस्तों में शिक्षाविद् भी है और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमेशा अपना योगदान देने में तत्पर रहते हैं। इसके अलावा b.a. में अंशु, बीकॉम में आंचल भारद्वाज, बीसीए में आरती, बीo वोकेशनल होटल प्रबंधन

    Kharkhoda News

    से वंदना, बी वोकेशनल स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन एंड फिजियोथैरेपी सुमन, एम कॉम से छात्रा शिवानी, बेस्ट एनएसएस स्वयंसेविका यूनिट 1 कुसुमलता और यूनिट 2 से विशाखा सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना गया. हिंदी में सर्वश्रेष्ठ स्पीकर के लिए छात्रा काजल, हरियाणवी में शुचिता, संस्कृत में खुशी और अंग्रेजी में अंशु का चयन किया गया। (Kharkhoda News) समारोह में छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी अतिथियों को प्राचार्य योगिता मलिक द्वारा पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया गया ।इस मौके पर समिति के उपप्रधान सतवीर दहिया, सचिव नीरज दहिया, उप सचिव कुलदीप दहिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र , प्रमिला, दर्शना ,सीमांत , नमिता, पूर्व प्राचार्य सुरेश बूरा , धर्मपाल रोहिल्ला, ओम प्रकाश दहिया आर के लक्ष्मण, ईश्वर दहिया आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here