हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जानलेवा हमले ...

    जानलेवा हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

    Kairana News
    Kairana News : जानलेवा हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: पांच दिन पूर्व मोहल्ला आलखुर्द में घर में घुसकर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। Kairana News

    विगत 17 जून को साजिद निवासी मोहल्ला आलखुर्द कस्बा कैराना ने स्थानीय कोतवाली पर चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर अपनी पत्नी व पुत्र पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के आरोप में अभियोग पंजीकृत कराया था। शनिवार को पुलिस ने घटना में शामिल सादिक निवासी ग्राम जहानपुरा को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस इससे पूर्व घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल रवाना कर चुकी है।

    यह भी पढ़ें:–  जेसीबी से हो रहे मिट्टी खनन को रोकने की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here